{"_id":"2bfbcb098209f578cb0af011b9ff391c","slug":"sought-to-replace-stores-rose-by-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलाब का फूल देकर दूकान की जगह मांगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलाब का फूल देकर दूकान की जगह मांगी
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sat, 21 Feb 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
शाही पुल के फुटपाथ के दूकानदारों ने शुक्रवार को सदर विधायक नदीम जावेद के प्रतिनिधि खुर्शीद अनवर खान के नेतृत्व में एडीएम गंगाराम को गुलाब का फूल भेंट कर दुकान लगाने की जगह मांगी। दूकानदार और कांग्रेसी हाथों में गुलाब लेकर रघुपति राघव राजाराम भजन करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। शहर के शाही पुल पर दो दशकों से दुकान लगा रहे सौ से अधिक गरीब परिवारों को रोजी रोटी के लाले पड़ने वाले हैं। इसको लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को एक नए अंदाज में कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि विगत दिनों पुलिस ने शाही पुल के फुटपाथ पर दुकान लगा रहे लोगों को खदेड़ दिया था। ऐसे में उनके सामने रोटी की समस्या खड़ी हो गई है। कई घरों में तो तीन दिन से चूल्हे नहीं जले हैं। खुर्शीद अनवर खान, मजदूर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नीरज राय, सत्यवीर सिंह ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के बहाने गरीबों को परेशान किया जा रहा है। यदि अतिक्रमण हटाना है तो पहले ओलंदगंज, जेसीज, चहारसू, नवाब युसूफ रोड, मल्हनीपड़ाव, रूहट्टा सहित अन्य इलाकों से अतिक्रमण हटाया जाए।
ओलंदगंज से वाजिदपुर तिराहे से अतिक्रमण करके ही बड़ी इमारतें खड़ी कर दी गई हैं, जिस पर हाथ डालने से जिला प्रशासन कतरा रहा है। इस मौके पर तौकीर खान, जयमंगल यादव, अनंत, लल्लू सलमानी, सूरज मोदनवाल, नसीम अहमद, सिकंदर, नवनीत आदि मौजूद थे।