फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Somewhere to tie the weir and clashed at the call of maternal uncle

कहीं मेड़ बांधने तो कहीं मामा कहने पर भिड़ गए

Mon, 13 Jul 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Somewhere to tie the weir and clashed at the call of maternal uncle
जौनपुर। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में कही पुरानी रंजिश, मेड़ बांधने तो कहीं मामा कहने पर लोग मारपीट पर उतारू हो गए। इस तरह मारपीट की विभिन्न घटनाओं में 27 लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर: स्थानीय थाना क्षेत्र के बिथार गांव में रामाश्रय और छोटेलाल के बीच पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष से रामाश्रय, गुरुदेव, प्यारेलाल , साहबलाल, उत्तम, विनय, श्याम देव और दूसरे पक्ष से संदीप, छोटेलाल, शिव बहाल, रामसहाय, राहुल, अभिमन्यु, बाल किशुन, मनसा, सोनू, लालू घायल हो गए। निशान गांव में भी जमीनी मारपीट में एक पक्ष से दिनेश दूसरे से लाल बहादुर घायल हो गए सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया। मारपीट की दोनों घटनाओं में पुलिस ने 26 लोगों का चालान किया है। उन पर लॉकडाउन के उलंघन की भी धारा लगाई गई है।
विज्ञापन

सतहरिया: पंवारा थाना क्षेत्र के नरगहना गांव में खेत में मेड़ बांधने को लेकर कहासुनी के दौरान मनबढ़ों ने लाठी से हमलाकर सहदेई 80, मान सिंह 28 को घायल कर दिया। दोनों की इलाज सीएचसी पर कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरेरी: स्थानीय थाना क्षेत्र के परमालपुर गांव निवासी वकील गौतम ने उसी गांव की दूसरे बस्ती के कैलाश गौतम को मामा कह दिया जिसका कैलाश ने विरोध किया तो कहासनी होने लगी। सूचना पर दोनों के परिवार से लोग लाठी डंडे के साथ पहुंच गए। एक पक्ष से वकील 30, कैलाशनाथ 32, दूसरे पक्ष से बबलू 28, कैलाश 50, रवि 22, संतोष 35, राहुल 22 , राहुल कुमार 24 घायल हो गए। सभी को पीएचसी पहुंचाया गया। जहां कैलाश व रवि को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष सुरेरी श्यामदास वर्मा ने बताया दोनो तरफ से तहरीर मिली है जॉच कर कार्यवाही की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed