फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Solidarity needed to eliminate terrorism

आतंकवाद के खात्मे के लिए एकजुटता जरूरी

Mon, 16 Nov 2015 12:27 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Mon, 16 Nov 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
Solidarity needed to eliminate terrorism
शामे गरीबां की याद में तंजीमे अजाये हुसैन की आल इंडिया कदीम तरही शब्बेदारी का आयोजन रविवार को कल्लू मरहूम के इमामबाड़ा में हुआ। शब्बेदारी में 10 मातमी अंजुमनों ने  कलाम पेश कर नौहा व मातम के साथ कर्बला के शहीदों को
विज्ञापन


नजराने अकीदत पेश की। आखिरी मजलिस के बाद शबीहे ताबूत अलम व जुलजनाह बरामद हुआ। इसके पहले शब्बेदारी की शुरूआत तिलावते कलाम पाक से हुआ। सोजखानी मो. मुस्लिम मरहूम के हमनवां ने पढ़ा।
विज्ञापन


पेशखानी सबा बनारसी अब्बास व इरफान जौनपुरी ने किया। मजलिस को खेताब करते हुए गाजीपुर के मौलाना सैयद अली ने कहा कि हजरत इमाम हुसैन व उनके 71 साथियों की शहादत को लंबा समय बीत गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज भी उनका गम सिर्फ  इसलिए मनाया जाता है ताकि दुनिया को यह पैगाम दिया जा सके कि जुल्म के आगे सर झुकाना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि आज आतंकवाद से निबटने के लिए सभी को एकजुट होने की आवश्यकता है।

मजलिस के बाद मशहूर अंजुमन हुसैनिया चौधराना उन्नाव, मोहम्मदी मोईनुल अजा कानपुर, हैदरी बनारस, नासीरूल अजा कोराली इलाहाबाद, कारवाने कर्बला बनारस, जब्बादिया बनारस, काजिमिया जफराबाद-जलालपुर अम्बेडकरनगर, आबिदिया

फैजाबाद, हैदरिया अब्दुल्लापुर अकबरपुर, नौहा खां आफिर सुल्तानपुरी, खुर्शीद असरी बिजनौर, फरमान जंगीपुरी ने अपने दर्द भरे नौहे पढ़कर पूरा माहौल गमगीन कर दिया।

 अलविदाई मजलिस डा. कमर अब्बास ने पढ़ा। जिसके बाद शबीहे बरामद हुई। इस अवसर पर सै. अहसन अब्बास नकवी, शबीहुल हसन एडवोकेट, हसीन अहमद खां, सकलैन अहमद खां, वजीरूल हसन खां, हसीन मेंहदी, अहमद मेंहदी, अली


इमाम, मेंहदी हुसैन सामिन, सै. अजादार हुसैन, इफ्तेखार हुसैन शब्दे, सदफ, शहजादे, अंजुम सईद जामिन, शाहिद मेंहदी, नेहाल हैदर, फैसल हसन तबरेज, आजम जैदी, सै. जुल्फकार हैदर, हसनैन कमर दीपू आदि उपस्थित रहे।
शौकत अली व तहसीन शाहिद ने संयुक्त रूप से प्रति आभार जताया। संचालन अर्शी वास्ती व शोएब जैदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed