फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Soldier suspended for making provocative talk against Agneepath scheme

अग्निपथ योजना के खिलाफ भड़काऊ बातें करने वाला सिपाही निलंबित

Wed, 22 Jun 2022 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Soldier suspended for making provocative talk against Agneepath scheme
केराकत। अग्निपथ योजना के खिलाफ भड़काऊ बातें कहने वाले केराकत में तैनात एक सिपाही का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसकी प्रारंभिक जांच में सिपाही दोषी पाया गया, जिसके चलते उसे एसपी अजय कुमार साहनी ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

केराकत पर तैनात सिपाही विश्वास यादव की ड्यूटी 18 जून को अग्निपथ योजना को लेकर शान्ति व्यवस्था हेतु रेलवे स्टेशन केराकत पर लगी थी। सिपाही द्वारा अग्निपथ योजना के सम्बन्ध में जनता के बीच में भडकाऊ बातें की जा रही थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया और ट्विटर पर 19 जून से वायरल होने लगा। जिसपर तत्काल संज्ञान लेते हुए एसपी अजय कुमार साहनी ने लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही जांच करने के लिए क्षेत्राधिकारी केराकत गौरव वर्मा को सौंप दी थी, जिनकी जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर प्रथम दृष्टया सिपाही विश्वास यादव को दोषी पाया गया है। जिसपर पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल प्रभाव से सिपाही विश्वास यादव को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही अग्रिम विभागीय जांच शुरू करा दी है। इस संबंध में एसपी अजय साहनी ने बताया कि सिपाही विश्वास यादव को जनता के बीच में अग्निपथ योजना को लेकर भड़काऊ बाते कहने के वायरल वीडियो के सम्बन्ध में जांच कराई गई। रिपोर्ट में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर व पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed