फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Society will not run from Ramrajya : Yogi

समाजवाद से नहीं रामराज्य से चलेगा देश: योगी

Fri, 14 Sep 2018 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Fri, 14 Sep 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
Society will not run from Ramrajya : Yogi
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ
जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि समाजवाद से देश का भला होने वाला नहीं है। रामराज्य स्थापित होने से ही देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार में समाज के सबसे निचले पायदान वाले व्यक्ति को शासकीय योजनाओं का लाभ मिलने लगा है। गैर भाजपा दलों की सरकार में ऐसा नहीं होता था।        
विज्ञापन

वह गुरुवार को टीडी कालेज में पूर्व मंत्री उमानाथ सिंह की 24 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व की सपा सरकार ने अपने कार्यकाल के आखिरी ढाई साल में प्रदेश में 25 लाख शौचालय बनवाए थे।  जबकि उनकी सरकार ने 15 महीने में एक करोड़ 25 लाख शौचालयों का निर्माण करा दिया। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन को कामयाब बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पिछले बीस साल का रिकार्ड है कि गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कालेज में अगस्त महीने में 400 से 500 मस्तिष्क ज्वर से पीड़ित  मरीज आते थे, जिसमें से करीब 100 की मौत हो जाती थी।  लेकिन इस साल अगस्त में सिर्फ 80 मरीज आए और सिर्फ छह की मौत हुई है। साफ सफाई की व्यवस्था ठीक होने से ही ऐसे मरीजों में कमी आई है। मुख्यमंत्री ने जौनपुर में निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कालेज उमानाथ सिंह के नाम से करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना कनेक्शन, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय निर्माण आदि योजनाओं का लाभ गरीबों को बिना किसी भेदभाव के मिल रहा है। सरकार की इन योजनाओं के माध्यम से पं. दीनदयाल उपाध्याय का सपना साकार हो रहा है। सरकार की योजना है कि वर्ष 2022 तक प्रदेश में कोई भी ऐसा गरीब नहीं होगा, जिसके पास रहने के लिए पक्की छत न हो।        
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में पांच करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन दिया गया है। जिसमें उत्तर प्रदेश में 87 लाख परिवारों को इस योजना के तहत गैस सिलेंडर और चूल्हा दिया गया है। 12 लाख लोगों को निशुल्क विद्युत कनेक्शन दिए गए हैं। इन आंकड़ों को पिछली सरकारों से तुलना की जानी चाहिए। जो गरीबी हटाने के नाम पर समाज की भावनाओं से खिलवाड़ करते रहे हैं। समारोह को कैबिनेट मंत्री डा. रीता बहुगुणा जोशी, राज्य मंत्री गिरीश यादव, सांसद केपी सिंह, सांसद रामचरित्र निषाद ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता अशोक सिंह तथा संचालन डीआर सिंह ने किया। इस मौके पर विधायक दिनेश चौधरी, विधायक बदलापुर रमेश मिश्र, विधायक डा. हरेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, सीमा द्विवेदी, रघुराज सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed