फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Smoke rises in Chhapra Express train, passengers started jumping and running, injured

Jaunpur News : छपरा एक्सप्रेस ट्रेन में धुंआ उठने से हड़कंप, कूदकर भागने लगे यात्री हुए घायल

Wed, 13 Jul 2022 03:47 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 13 Jul 2022 03:47 PM IST
सार

मुंबई से जौनपुर होते हुए छपरा जाने वाली छपरा एक्सप्रेस ट्रेन के पीछे से जनरेटर रुम और एक जनरल बोगी में धुंआ उठने से हड़कंप मच गया। जनरल बोगी में सवार यात्री कूदकर भागने लगे। इससे कई यात्री चुटहिल भी हो गए हैं। वहीं, एक घंटे बाद किसी तरह ट्रेन मड़ियाहूं स्टेशन पर लाई गई।

विज्ञापन
Smoke rises in Chhapra Express train, passengers started jumping and running, injured
ट्रेन की बोगी से उतरकर जाते यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंबई से जौनपुर होते हुए छपरा जाने वाली छपरा एक्सप्रेस ट्रेन के पीछे से जनरेटर रुम और एक जनरल बोगी में धुंआ उठने से हड़कंप मच गया। इसे देखते हुए चालक ने बीच रास्ते में ही ट्रेन को रोक दिया,जिसके बाद जनरल बोगी में सवार यात्री कूदकर भागने लगे। इससे कई यात्री चुटहिल भी हो गए हैं। वहीं, एक घंटे बाद किसी तरह ट्रेन मड़ियाहूं स्टेशन पर लाई गई। जहां खड़ी है। ट्रेन के गार्ड के मुताबिक इस समय ट्रेन में प्रेशर ठीक से नहीं बन पा रहा है।

विज्ञापन


मुंबई से जौनपुर होते हुए छपरा जाने वाली गाड़ी नंबर 11059 छपरा एक्सप्रेस अपने आ रही थी। ट्रेन जंघई-जफराबाद रेल प्रखंड पर बरसठी क्षेत्र के भगवानपुर गांव के पास पहुंची थी की करीब 12 बजकर 05 मिनट पर ट्रेन के पीछे जनरेटर की बोगी में से तेज धुंआ निकलने लगा। अभी कुछ लोग समझ पाते की यह धुआ जनरेटर रुम के बगल पीछे के जनरल बोगी में फैल गया।

विज्ञापन

आग लगने की हल्ला मचाते हुए यात्री और ट्रेन के गार्ड ने जंजीर खींची, साथ ही इसकी जानकारी ट्रेन के लोको पायलट को दी गई, जिसने स्थिति को समझते हुए ट्रेन को बरसठी व भन्नौर रेलवे स्टेशन के बीच भगवानपुर गांव के पास रोक किया, फिर क्या ट्रेन में सवार यात्रियों में आग लगने की खबर फैल गई और वे कूदकर भागने लगे। इस दौरान एक बच्ची समेत कई लोग चुटहिल हो गए।

बताते हैं कि दोपहर 1.05 मिनट पर टेक्नीशियन द्वारा धुंआ किसी तरह इसपर काबू पाया गया। जिसके बाद धीरे-धीरे ट्रेन मड़ियाहूं स्टेशन पर लाई गई। जहां अभी तक खड़ी है। ट्रेन के गार्ड फूलचंद के मुताबिक प्रेशर न बनने के कारण ट्रेन को रोका गया है। वहीं, गर्मी से यात्री भी परेशान दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed