फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Small parties of big game somewhere ... do not mess

...कहीं बड़े दलों का खेल बिगाड़ न दें छोटे

Sun, 29 Jan 2017 01:09 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sun, 29 Jan 2017 01:09 AM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में कहीं बड़े दलों का खेल रालोद सहित छोटे-छोटे दल एक होकर बिगाड़ न दें। इसकी आशंका से भाजपा, सपा प्रत्याशियों की धड़कनें बढ़ गई हैं। टिकट नहीं मिलने के बाद बागियों की नजर इन छोटे दलों पर है।
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो अभी तक जो प्रत्याशियों के नाम सामने आ रहे हैं वह राष्ट्रीय दलों के प्रत्याशियों की तुलना में बड़े नाम रालोद, निषाद राज, पीस पार्टी और महान दल से हैं। इसमें लैकफेड के चेयरमैन के भी चुनाव लड़ने की चर्चा है।
विज्ञापन


जिले के नौ विधानसभा क्षेत्रों में छोटी पार्टियों के गठबंधन ने अपने-अपने प्रत्याशियों की सूची तैयार कर ली है। सूत्रों की मानें तो रालोद मल्हनी से पूर्व सांसद धनंजय सिंह, सदर से दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री कुंवर वीरेंद्र सिंह और मुंगराबादशाहपुर से एक पूर्व विधायक को अपना प्रत्याशी घोषित कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा से टिकट नही मिलने के बाद मृगेेंद्र सिंह शिव बाबा रालोद की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। उन्हें भी बदलापुर से प्रत्याशी बनाया जा सकता है। वहीं निषाद राज पार्टी शाहगंज से सूर्यभान यादव चुनाव मैदान में उतार चुका है। जफराबाद सीट पर भी भाजपा से टिकट मांग रहे एक नेता को प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चा है।

मड़ियाहूं, मछलीशहर, केराकत में अभी स्थिति स्पष्ट नही है कि सहयोगी दलों के कौन प्रत्याशी होंगे। लैकफेड के चेयरमैन कुंवर वीरेंद्र सिंह सात बार जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन, जिला पंचायत अध्यक्ष, स्थानीय निकाय के विधान परिषद के सदस्य, यूपी स्टेट कोआपरेटिव बैंक के वाइस चेयरमैन रहे हैं।

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव के साथ ही प्रभारी रह चुके हैं।  उधर, मल्हनी से पूर्व सांसद धनंजय सिंह दो बार विधायक और सांसद रह चुके हैं। उनका जिले में अच्छा प्रभाव है।  बदलापुर से सिंगरामऊ राज घराने के मृगेंद्र सिंह शिव बाबा भी काफी लोकप्रिय हैं।


उनके बाबा कई बार विधायक रह चुके हैं। जनसंघ के बड़े नेताओं में उनकी गणना होती थी। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि बड़े दलों का खेल रालोद और अन्य छोटे दल कहीं बिगाड़ न दें। वैसे औपचारिक तौर पर घोषणा अभी नहीं हुई है और न ही धनंजय सिंह, कुंवर वीरेंद्र सिंह और शिव बाबा कुछ बोलने को तैयार हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed