{"_id":"60e0ab638ebc3ef9fe5a12de","slug":"six-people-injured-in-two-separate-road-accidents-jaunpur-news-vns5984790196","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में छह लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में छह लोग घायल
विज्ञापन
जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में छह लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज सीएचसी में कराया गया। एक की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
शाहगंज: नगर के आजमगढ़ मार्ग स्थित कांशीराम आवास कॉलोनी के समीप शुक्रवार को देर रात तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े पांच लोगों को टक्कर मारते हुए भाग निकली। इस हादसे में आकाश (24), मटरू (17), नीलू (28), मिस्टर राज (32), मेसर (18) घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां आकाश की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
धर्मापुर: गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के जौनपुर-केराकत मार्ग पर धर्मापुर बाजार के बहोरा के पूरा के पास शुक्रवार को देर रात साइकिल सवार को बचाने में बाइक सवार युवक घायल हो गया। धर्मापुर गांव के अनिल निषाद (30) अपनी बाइक से किसी कार्य से बाजार की तरफ गए थे। बाजार से वापस लौटते समय जैसे ही वह बहोरा के पूरा के पास पहुंचे, सामने एक साइकिल सवार आ गया। अनिल की बाइक साइकिल सवार से टकरा गई। इस हादसे में अनिल को सिर और आंख में चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने 108 एंबुलेंस से घायल अनिल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया।