{"_id":"61224f2a8ebc3e219247b921","slug":"sister-going-to-tie-rakhi-to-brother-dies-jaunpur-news-vns6072967137","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: भाई को राखी बांधने जा रही महिला की मौत, पति और बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: भाई को राखी बांधने जा रही महिला की मौत, पति और बेटी घायल
Sun, 22 Aug 2021 06:50 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 06:50 PM IST
सार
महिला अपने पति के साथ भाई को राखी बांधने के लिए मायके जा रही थी। कोतवाली क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी सुभाष चंद्र पटेल रविवार की सुबह बाइक से पत्नी उषा देवी और बेटी तान्या पटेल को बैठाकर अपने ससुराल महंगूपुर जा रहे थे। सुभाष ने हेलमेट लगाया हुआ था।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
जौनपुर जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सरौना गांव के पास ट्रेलर की चपेट में आने से रविवार को एक विवाहिता की मौत हो गई, जबकि उसके पति और बेटी घायल हो गए। मौके पर ग्रामीणों ने ट्रक चालक व कंडक्टर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
महिला अपने पति के साथ भाई को राखी बांधने के लिए मायके जा रही थी। कोतवाली क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी सुभाष चंद्र पटेल रविवार की सुबह बाइक से पत्नी उषा देवी और बेटी तान्या पटेल को बैठाकर अपने ससुराल महंगूपुर जा रहे थे। सुभाष ने हेलमेट लगाया हुआ था।
विज्ञापन
मड़ियाहूं-भदोही रोड पर मातिवर सिंह डिग्री कॉलेज पुराउत्तमपुर सरौना के पास ब्रेकर पर उनकी बाइक लड़खड़ा गई और बाइक पर पीछे बैठीं पत्नी उषा देवी बाइक से गिर गईं। इस बीच बाइक के पीछे आ रहा ट्रेलर ने उषा देवी को रौंद दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रेलर लेकर भाग रहा था।
विज्ञापन
जिसे लोगों ने दौड़ा कर पकड़ लिया। चालक और खलासी की पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल मुन्ना राम ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। हादसे में घायल पति सुभाष चंद पटेल और उनकी बेटी तान्या को एंबुलेंस से इलाज के लिए मड़ियाहूं सीएचसी में भर्ती कराया गया है। आरोपी चालक और खलासी को गिरफ्तार कर लिया गया है।