फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sir please clear our land

साहब हमारे जमीन को खाली करा दीजिए

Sun, 10 Jul 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sir please clear our land
जिले के सभी थानों पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर ज्यादातर मामले भूमि विवाद से ही जुड़े हुए हैं। जफराबाद में इमलो पांडेय पट्टी गांव कृष्णावति देवी पत्नी सीताराम ने शिकायती पत्र कर बोली. साहब गांव के ही नामजद युवक द्वारा हमारी जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। विरोध करने पर वह और उनके परिवार के लोग मारने पीटने के लिए दौड़ाते हैं। साहब हमारी जमीन हमें दिला दीजिए। इसपर थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने हल्के के दरोगा व सिपाहियों को मौके पर भेजकर प्रकरण का जांच करने का निर्देश दिया। इसी तरह समाधान दिवस पर पहुंचे क्षेत्रधिकारी जितेंद कुमार दुबे व तहसीलदार सदर पवन कुमार सिंह फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान चकबन्दी विभाग के लेखपाल द्वारा मामलों में लापरवाही मिलने पर जमकर फटकार लगाई। लेखपाल को आदेश दिया कि चकबन्दी में किसे कौन सा चक अलॉट हुआ या किसकी जमीन का बदलाव हुआ वह जाकर बताएं। जिससे किसान परेशान न हों और विवाद न होने पाए। फटकार सुनते ही लेखपाल ने कहा अब ऐसा ही होगा। इसके बाद एक और चर्चित प्रकरण आया। जिसमें शंकरगंज ग्राम सभा में बनने वाले एक चकमार्ग का भी सीओ सिटी के पहल पर काफी हद तक निपटा दिया गया। इस मामले में तहसीलदार ने हल्का लेखपाल से मामले को जाना। उसके बाद ग्राम प्रधान सुरेंद्र चौहान तथा लेखपाल से कहा कि बकरीद के पर्व के बाद नायाब तहसीलदार को भेजकर इस मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य मामलों का आज निस्तारण नहीं हो पाया। गौराबादशाहपुर: थाना परिसर में थानाध्यक्ष लक्ष्मण विक्रम सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें कुल पांच प्रार्थना पत्र राजस्व से जुड़े पड़े और इसमें एक प्रार्थना पत्र का निस्तारण कर दिया गया। मछलीशहर: तहसीलदार सुदर्शन राम की अध्यक्षता में मछलीशहर कोतवाली में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान राजस्व विभाग से संबंधित 5 तथा पुलिस विभाग से संबंधित 2 मामले आए। पुलिस विभाग द्वारा एक मामले का मौके पर ही निस्तारण किया गया है।बाकी सब प्रार्थना पत्र मातहतों को सौप दिया गया है।क्षेत्राधिकारी अतर सिंह, प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक समेत राजस्व कर्मचारी और पुलिस विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे। सिंगरामऊ: थाना परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। बदलापुर तहसीलदार मृदुला दुबे की मौजूदगी में नौ मामलों में चार शिकायती प्रार्थना पत्र का निस्तारण पुलिस व राजस्व विभाग के सहयोग से मौके पर ही करा दिया गया। बदलापुर! अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह तथा उपजिलाधिकारी डा. प्रदीप की मौजूदगी में नौ शिकायती पत्र मिला, जिसमें दो का मौके पर निस्तारण किया गया। सिकरारा: थाने 15 मामलों में से 5 का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष 10 के लिए राजस्व विभाग व पुलिस की टीम गठित कर शीघ्र निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। अधिकतर मामले राजस्व से ही सम्बंधित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed