फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Sihipur overbridge will start soon

Jaunpur News: सीहीपुर ओवरब्रिज जल्द होगा शुरू, दिल्ली की फर्म का बन रहा बांड

Wed, 12 Jul 2023 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Sihipur overbridge will start soon
अब जिला मुख्यालय आने व वाराणसी से प्रयागराज जाने वाले लोगों को सीहीपुर रेलवे क्रासिंग पर लगने वाले जाम से जल्द छुटकारा मिल जाएगा। वजह कि यहां पर ओवरब्रिज बनाने के लिए शासन स्तर से वित्तीय व प्रशासकीय स्वीकृति मिलने के बाद शासन स्तर से निविदा आमंत्रित करके प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसका कार्य दिल्ली की फर्म को मिलने के बाद उसका बांड बनाया जा रहा है। सबकुछ ठीक-ठाक रहा तो अगस्त तक कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

सीहीपुर रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनाने के लिए लंबे समय से मांग चल रही है। यहां पर हर 20 मिनट पर क्रासिंग बंद होने पर लोगों का घंटों समय बर्बाद होता है। समय-समय जनप्रतिनिधियों की तरफ से शासन स्तर पर पत्राचार भी किया गया। राज्यमंत्री खेल एवं युवा कल्याण गिरीशचंद्र यादव ने भी पत्रकारवार्ता में यहां पर ओवरब्रिज पर स्वीकृत की बात कही थी। इसके लिए पूर्व में ही ओवरब्रिज बनाने के लिए मंजूरी मिली है। इसमें 27 फरवरी 2027 को वित्तीय व प्रशासकीय स्वीकृत प्राप्त हो चुकी है। यह ओवरब्रिज 713.58 मीटर लंबा बनाया जाएगा। यह ओवरब्रिज की कुल लागत 92 करोड़ 22 लाख 84 हजार की लागत से तैयार होगा। इसका टेंडर हो चुका है, यह कार्य पी एंड आर इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड रोहनी दिल्ली की फर्म को मिला है। यह जफराबाद-सुल्तानपुर रेल सेक्शन है।
विज्ञापन


शासन स्तर से जफराबाद-सुल्तानपुर-लखनऊ रेल सेक्शन पर ओवरब्रिज बनाने के लिए वित्तीय व प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हो गई है। इसका टेंडर भी कराया जा चुका है। दिल्ली की फर्म पी एंड आर इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड रोहिनी को काम मिला है। बांड बनाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय कुमार, उप परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed