{"_id":"624f25f159943c5d375de61a","slug":"si-could-not-tie-his-pistol-open-in-25-minutes-jaunpur-news-vns6471538103","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 मिनट में अपनी पिस्टल खोलकर नहीं बांध पाए एसआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीओ के निरीक्षण में रिवाल्वर खोलने के बाद बंद करने की कोशिश करते उपनिरीक्षक संजय कुमार
- फोटो : JAUNPUR
Link Copied
बदलापुर। जनपद की पुलिस इस समय मुठभेड़ में सबसे आगे है, लेकिन, बृहस्पतिवार को बदलापुर थाने में क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह के निरीक्षण में जो दिखा उससे कुछ और ही लग रहा है। क्षेत्राधिकारी के सामने 25 मिनट में अपनी ही पिस्टल खोलकर एक एसआई नहीं बांध पाए। इसे लेकर नाराज क्षेत्राधिकारी ने पिस्टल अपने हाथ में ले ली और उन्हें इसका तरीका बताया। इस दौरान काफी फटकार भी लगाई। क्षेत्राधिकारी दिन में लगभग 11 बजे थाना परिसर में पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने मेंस, बैरक, शस्त्रागार तथा परिसर की साफ-सफाई देखी। इस दौरान जगह-जगह खामियां मिलीं। इसे तत्काल दुरुस्त करने का निर्देश दिया। इसके बाद अभिलेखों का निरीक्षण किया। थाने के मुंशी स्टेटमेंट प्रस्तुत नहीं कर पाए। उन्होंने एसआई संजय कुमार व चौकी इंचार्ज घनश्यामपुर को अपनी-अपनी पिस्टल खोलकर बांधने को कहा। लेकिन, एसआई संजय कुमार 25 मिनट में अपनी पिस्टल नहीं बांध पाये। यह सब देख क्षेत्राधिकारी नाराज हो गए। एसआई को फटकार लगाते हुए उन्होंने खुद पिस्टल खोलकर और बांधकर दिखाया। सिपाहियों को भी उन्होंने इंसास राइफल खुलवा कर जानकारी दी। मगर, कुछ सिपाहियोें को छोड़कर सभी असहाय नजर आए। क्षेत्राधिकारी ने कहा कि थाने के चारों मुंशी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही हर रविवार को सभी एसआई से शस्त्रागार में रखे असलहों की साफ-सफाई करने को कहा गया है। साथ ही उसे बांधने-खोलने का अभ्यास करेंगे। अगले निरीक्षण में पिस्टल बंद और खोल नहीं पाएंगे तो कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों से संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।