फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Shops closed against drug dealers Jtaange

दवा की दूकानें बंद कर विरोध जताएंगे व्यापारी

Mon, 12 Oct 2015 12:41 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Mon, 12 Oct 2015 12:41 AM IST
विज्ञापन
Shops closed against drug dealers Jtaange
केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने कहा कि फुटकर दवा की दुकानों पर फार्मासिस्ट की तैनाती अनिवार्य किए जाने के विरोध में दवा व्यवसायी 14 अक्तूबर को अपने प्रतिष्ठान बंद करके विरोध जताएंगे।
विज्ञापन


 फुटकर दुकानों के लिए फार्मासिस्ट की अनिवार्यता खत्म करने की मांग को लेतर संगठन ने यह निर्णय लिया है। रविवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि ड्रग एंड कास्मेटिक  अधिनियम 1940 के हिसाब से जब डाक्टर अपने
विज्ञापन


यहां अलग-अलग दवा मिलाकर मिश्रण तैयार करता था। फार्मासिस्ट उसे पुड़िया और सीरप के रूप में मरीजों को उपलब्ध कराता था।  वर्तमान में स्थिति बदल चुकी है। दवाएं फैक्ट्री से पैक करके आती हैं। डाक्टर मरीज को दवा लिख देता और
विज्ञापन
विज्ञापन


 मेडिकल पर व्यक्ति लिखी गई दवाएं पैक कर दे देता है। ऐसे में फार्मासिस्ट की जरूरत नहीं है। सरकार की तानाशाही के कारण करीब  साठ हजार दूकानें बंद होने की कगार हैं। इतनी ही संख्या में दूकानदार और बेरोजगार हो जाएंगे।

ड्रग के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था लागू करते हुए दूकानदारंो को अपनी दूकानें चलाने का अधिकार दिया जाए। सरकार के इस निर्णय से गांव इलाकों की सभी दूकानें बंद हो जाएंगी। केवल शहरों में दवा उपलब्ध हो सके गी।

 गांव के लोगों के सामने समस्या खड़ी जाएगी। बड़ी कंपनियां दवा का वितरण कर रही हैं लेकिन उनके यहां कोई फार्मासिस्ट नहीं होता है।  आनलाइन बिक्री से मिलावटखोरी बढ़ेगी। दवाओं को दुरुपयोग होगा।


इंटरनेट पर आसानी से उपलब्ध होने के कारण युवाओं में नशाखोरी बढ़ेगी। सरकार के निर्णय से गिनेचुने लोगों का भला होगा। फुटकर व्यापारी मारे जाएंगे। उन्होंने जिले के सभी व्यापारियंो से 14 अक्तूबर को होने वाली बंदी में सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed