{"_id":"793468f4ce2c69346dd5b994d84aa356","slug":"shopping-bullion-market-arose-radiating-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरीदारी से दमक उठी सराफा मंडी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरीदारी से दमक उठी सराफा मंडी
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
Updated Wed, 22 Apr 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय तृतीया पर मंगलवार को जिले की सराफा मंडी खरीदारी के उत्साह से दमक उठी। हाल के दिनों में गिरे सोने के भाव के चलते गहनों की खरीदारी के लिए पूरे दिन दूकानों पर भीड़ लगी रही। शादी की तैयारियों में जुटे वर और कन्या पक्ष ने जमकर खरीदारी की।
मंगलवार को सोने के गहनों का भाव 25400 रुपये प्रति दस ग्राम रहा। डायमंड की अंगूठी 10 हजार से लेकर 50 हजार रुपये तक की कीमत में बाजार में उपलब्ध रही। कारोबारियों के मुताबिक दो करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ।
भीड़ के चलते शाम को ओलंदगंज-कोतवाली रोड पर जाम की स्थिति बन गई। ज्वेलरी की दूकानों पर देर रात तक खरीदारी होती रही। कारोबारियों का दावा है कि अक्षय तृतीया पर दो करोड़ से अधिक का कारोबार हुआ।
विज्ञापन
अक्षय तृतीया के दिन सोने चांदी की खरीददारी शुभ मानी जाती है। इसके मद्देनजर मंगलवार को सोने-चांदी की दूकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। फूल-मालाओं और झालरों से सजी दूकानें ग्राहकों को लुभा रही थीं। दिन में तीखी धूप के कारण दूकानों में अपेक्षाकृत कम भीड़ रही, लेकिन पांच बजे के बाद खरीदार बढ़ गए।
लगन का सीजन होने के नाते वैवाहिक आयोजनों के आभूषण जमकर खरीदे गए। अक्षय तृतीया को देखते हुए कई दूकानदारों ने स्कीम भी चलाई। गहना कोठी के अधिष्ठाता विनीत सेठ ने कहा कि इस बार अक्षय तृतीया का बाजार संतोषजनक रहा। हीरे और सोने के आभूषणों की जमकर खरीदारी हुई। शादी का सीजन होने के नाते इंगेजमेंट रिंग की डिमांड ज्यादा थी। सोने के भारी आयटम पसंद किए गए। कीर्तिकुंज ज्वेलर्स के नन्हें लाल वर्मा ने बताया कि सोना सस्ता होने के चलते पिछले वर्ष की तुलना में इस बार लोगों ने उत्साह के साथ खरीदारी की। लोगों ने खास तौर पर ब्रांडेड हालमार्क वाली ज्वेलरी खरीदी।