फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Shopkeeper shot, referred to district hospital

दुकानदार को मारी गोली, जिला अस्पताल रेफर

Wed, 28 Jul 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Shopkeeper shot, referred to district hospital
बीबीगंज चौकी अंतर्गत अर्गुपुर कलां गांव निवासी दुकानदार को पुरानी रंजिश में मनबढ़ युवक ने बुधवार की रात नौ बजे गोली मार दी। गोली युवक के जांघ में लगी। परिजन उपचार के लिए राजकीय पुरुष अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

अर्गुपुर कलां गांव निवासी अजय अग्रहरि (24) पुत्र प्रेम चंद बीबी गंज बाजार में चाय, नमकीन और मीठे की दुकान चलाते हैं। बुधवार की रात करीब सवा नौ बजे वह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। बाजार के बाहर घात लगाकर बैठे मनबढ़ युवक ने गोली मार दी, जो उसकी जांघ में लगी। गोली लगने से अजय गिरकर तड़पने लगे। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों को देख हमलावर भागने में सफल हो गया। ग्रामीण घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को देकर घायल को स्थानीय चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पीड़ित के पिता प्रेमचंद का आरोप है कि गांव के एक मनबढ़ युवक द्वारा गांजे की बिक्री की जाती है। उसे पांच महीने पूर्व पुलिस को सूचना देकर बंद कराया गया था। इस पर मनबढ ने देख लेने की धमकी दी थी। उसी ने बेटे को गोली मारी है। वहीं, इस संबंध में सीओ अंकित कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है। मामला पुरानी रंजिश का है। एक टीम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed