फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Shiva temple disrupts tragedy

शिव मंदिर पर लगा त्रिशूल टूटने को लेकर हंगामा

Mon, 29 Jul 2019 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Shiva temple disrupts tragedy
शिव मंदिर का त्रिशूल टूटने पर हंगामा
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी ने लोगों को समझाकर कराया शांत
अमर उजाला ब्यूरो
जफराबाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के नाथूपुर गांव में बस्ती से दूर तालाब के किनारे स्थित प्राचीन शिव मंदिर के ऊपर लगे त्रिशूल और शिव की प्रतिमा तथा मंदिर परिसर की दीवार टूटने की खबर पर सुबह मंदिर पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। गांव के ही कुछ लोगों पर संदेह व्यक्त करते हुए जानबूझकर तोड़फोड़ का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। सूचना पर पुलिस बल के साथ थानाध्यक्ष और सीओ सदर मौके पर पहुंच गए। लोगों को समझा बुझाकर लोगों को शांत कराया।

शुक्रवार को गांव में स्थित शिव मंदिर के प्रवेश द्वार के छत पर लगा त्रिशूल तथा भगवान शिव की छोटी सी प्रतिमा टूटकर नीचे गिरी पड़ी थी। गांव के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि पड़ोस में स्थित अनुसूचित बस्ती के कुछ युवकों ने जानबूझकर तोड़ा है। इसे लेकर लोगों ने हल्ला मचाना शुरू कर दिया। जिससे लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले की जानकारी पर शनिवार को थानाध्यक्ष तथा क्षेत्राधिकारी गांव में पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया था। पुलिस ने मरम्मत में आने वाला खर्च पुजारी को दिया। फिर मामला शांत हो गया। सीओ सदर सुशील सिंह ने बताया कि शनिवार को मामले से संबंधित छानबीन की गई थी। पड़ोस की बस्ती के कुछ बच्चे खेल रहे थे। खेलते समय एक युवक मंदिर की छत पर चढ़ा था। उतरते समय धक्के से त्रिशूल व ईंट पर लगाई गई शिवजी की प्रतिमा टूटकर नीचे गई थी। शनिवार को ही इस मामले का निस्तारण कर दिया गया था। कार्रवाई की जा रही है। किसी ने अफवाह फैलाने की कोशिश की तो उसके साथ सख्ती बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed