फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Shahganj will get fourlane, no hope of bypass

शाहगंज को मिलेगा फोरलेन, बाईपास की उम्मीद नहीं

Mon, 26 Oct 2020 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Shahganj will get fourlane, no hope of bypass
शाहगंज। मिर्जापुर से जौनपुर वाया शाहगंज को जोड़ते हुए अयोध्या तक जाने वाला राजमार्ग संख्या पांच अब राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 135ए के नाम से जाना जाएगा। इस मार्ग को एनएच में शामिल कर लिया गया है। यह जानकारी केंद्रीय सड़क व परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सांसद मछलीशहर बीपी सरोज को लिखे पत्र में दी है।
विज्ञापन

इस राजमार्ग को नेशनल हाइवे में शामिल किए जाने के बाद भविष्य में बहुत जल्द ही इसके फोरलेन होने की संभावना प्रबल हो गई है, लेकिन शाहगंज में बहुप्रतीक्षित बाईपास की अभी कोई चर्चा नहीं है। इस मार्ग के फोरलेन बन जाने से जिले के लोगों के लिए भगवान राम की पावन जन्मस्थली अयोध्या के साथ ही मां विंध्यवासिनी धाम मिर्जापुर पहुंचने में आसान हो जाएगी। बाबा भोले की नगरी काशी तक पहुंचने में भी समय कम लगेगा।
विज्ञापन

उधर, शाहगंज के बहुप्रतीक्षित बाईपास के लिहाज को लेकर लोग काफी पशोपेश में हैं। शाहगंज पूर्वांचल की सबसे बड़ी गल्ला मंडियों में एक है। कस्बा में मुख्य मार्ग काफी संकरा है, जहां वर्षों से रोजाना घंटों जाम लगना आम बात है। लोगों में चर्चा है कि कस्बे के बीचोंबीच से गुजरने वाले मार्ग फोरलेन बनाए जाने पर कस्बे के अंदर का क्या स्वरूप होगा, क्योंकि बाईपास की कहीं कोई चर्चा नहीं है। पीडब्लूडी के एक्सईएन राधा कृष्ण ने राजमार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग में तब्दील होने की बात कही। वहीं एनएचएआई के अभियंता एके सिंह ने बताया कि पीडब्लूडी को इस मार्ग को हैंड ओवर कर दिया गया है। आगामी बजट में धन अवमुक्त होने की पूरी संभावना है। बजट मिलते ही मार्ग का कायाकल्प होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed