फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Seven police personnel including Khetasarai SO will be honored

खेतासराय एसओ समेत सात पुलिस कर्मी होंगे सम्मानित

Mon, 25 Jan 2021 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Seven police personnel including Khetasarai SO will be honored
जौनपुर। उत्कृष्ट सेवा के लिए खेतासराय एसओ समेत सात पुलिसकर्मियों को गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। इसमें एक उप निरीक्षक और पांच मुख्य आरक्षी भी शामिल हैं। डीजीपी की ओर से उन्हें सेवा सम्मान चिह्न पुलिस लाइंस में होने वाले परेड स्थल पर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव और एसपी राजकरन नय्यर के हाथों प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

खेतासराय थाने के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार यादव को उत्कृष्ट सेवा सम्मान प्रदान किया जाएगा। वहीं उप निरीक्षक रेडियो दिग्विजय सिंह, पुलिस कार्यालय में तैनात मुख्य आरक्षी काशीनाथ और चंदवक थाने में तैनात मुख्य आरक्षी रवींद्र सिंह को सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न प्रदान किया जाएगा। इनके अलावा महिला थाने में चालक के पद पर तैनात दीवान गालिब खां, यूपी 112 में तैनात मुख्य आरक्षी रतिभान सिंह और आईजी कार्यालय वाराणसी में संबद्ध मुख्य आरक्षी अवधेश कुमार मिश्रा को प्रशंसा चिह्न सिल्वर से सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों में इस सम्मान को लेकर खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed