फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Seven inter-district vicious thieves arrested, two absconding

सात अंतरजनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार, दो फरार

Thu, 30 Dec 2021 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Seven inter-district vicious thieves arrested, two absconding
चंदवक थाने की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से मंगलवार रात सात अंतरजनपदीय शातिर चोरों को गिरफ्तार किया, जबकि दो फरार हो गए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से बाइक सहित लाखों का सामान बरामद किया है। आसपास के जिलों में भी इस गिरोह के लोग सक्रिय रहे हैं।
विज्ञापन

एएसपी सिटी डा. संजय कुमार ने बताया कि मंगलवार की रात करीब एक बजे मुखबिर से सूचना मिली कि आजमगढ़ जनपद के कंजहित की तरफ से दो बाइक पर सवार होकर सुनील कुमार, राजन, विनोद कुमार व बबलू चोरी का माल बेचने वाराणसी जा रहे हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कनौरा सीमा पर घेराबंदी कर दी। इसी दौरान दो बाइक आते हुए दिखाई दी, जिसे घेरकर रोक लिया गया। इन वाहनों पर सवार चार लोग पकड़ लिए गए। इनकी निशानदेही पर तीन अन्य लोगों को भी पकड़ा गया, जबकि दो भागने में सफल रहे। पूछताछ में इन लोगों ने अपना नाम थाना क्षेत्र के लेवरूवा निवासी सुनील, प्रदीप, चकरा निवासी राजन, चिटको निवासी जितेंद्र, केराकत के अतरौरा निवासी रामजनम यादव, सरायख्वाजा के करौंदी निवासी विनोद राजभर, ओहनी आजमगढ़ के बबलू कहार बताया। इनके पास से चोरी की दो बाइक, सात मोबाइल, ड्रिल मशीन, 6 देवी-देवताओं की पीतल की मूर्ति, 11 आयल फिल्टर, 41 सीट कवर, 93 स्विच वायर, 7 क्लच वायर, ब्रेक शू, बल्ब, कान की बाली, दो कान के कुंडल, एक चांदी का सिक्का, घड़ी, अटैची, विद्युत तार, वाशिंग पाउडर, दाल सहित बड़ी मात्रा में गृहस्थी के सामान बरामद हुए। पुलिस का कहना है कि संदीप कुमार निवासी चकरा चंदवक व सुधीर निवासी चकरा फरार होने में सफल हो गए। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed