{"_id":"627aae786c67cd3f5617ad71","slug":"seven-accused-arrested-in-kamlesh-murder-case-murdered-due-to-revenge-spirit-jaunpur-news-vns6528682151","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमलेश हत्याकांड में सात आरोपी गिरफ्तार,बदले की भावना से किया था कत्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमलेश हत्याकांड में सात आरोपी गिरफ्तार,बदले की भावना से किया था कत्ल
विज्ञापन
मडि़याहूं। कोतवाली क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में दो मई की रात बारात गए युवक की चाकू से गोदकर हत्या किए जाने के मामले में मंगलवार को पुलिस ने सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त चार बाइक और दो चाकू बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, यह हत्या बदले की भावना से की गई।
एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 2 मई को गंधौना गांव से जियालाल यादव के बेटे की बारात हरिहरपुर घमहा गई थी। बरात में शामिल होने के लिए गंधौरा गांव का ही कमलेश उर्फ बच्ची यादव गया था। यहां उसकी मारपीट कर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो अभियुक्त मंगेश यादव और राहुल यादव को नौ मई की दोपहर में सत्तीमाई मंदिर के पास से गिरफ्तार कर किया, जिसकी निशानदेही पर भुभवार गांव के पास से मामले में आरोपी मंगेश यादव निवासी गनेशपुर, अनिकेत यादव निवासी नयापुर राजपुर, नंदू पाल निवासी बरबसपुर, विशाल यादव गनेशपुर थाना बरसठी, राहुल यादव निवासी महमूदपुर, मैनपुर, रोहित चौहान निवासी जियनपुर, आकाश चौहान चौहान निवासी जियनपुर थाना मडि़याहूं को गिरफ्तार किया। इनके पास से चार बाइक एवं दो चाकू बरामद कर जेल भेज दिया। अभियुक्त मंगेश यादव की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो चाकू बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि 28 अप्रैल को मृतक कमलेश यादव और उसके दोस्त शिवा दुबे से मारपीट हुई थी। इसके प्रतिशोध में अभियुक्तों द्वारा चाकुओं से गोद कर हत्या की गई। गिरफ्तारी के बाद मंगेश यादव ने पुलिस को बताया कि आज हमलोग नेपाल से मंदिर मेें दर्शन करने के बाद वापस आ रहे थे। हमलोग भुभुवार के पास स्थित काली माता की मंदिर पर मिलने का प्रोग्राम बनाया है। इस समय वह लोग काली माता की मंदिर पर ही होंगे। इस सूचना पर मडि़याहूं पुलिस मौके पर पहुंची और सभी अभियुक्तों की गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।