फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Set a goal and live to achieve it: DM

लक्ष्य निर्धारित करें और उसे पाने के लिए जी जान लगा दें : डीएम

Tue, 08 Sep 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Set a goal and live to achieve it: DM
कलेक्ट्रेट में अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में द्वारा सम्मानित किए गये छात्र व मौजूद ड? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में जिले की श्रेष्ठता सूची में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को डीएम दिनेश कुमार सिंह ने सम्मानित किया। मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान कार्यक्रम में दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में जिले में शीर्ष पर रहे तीन-तीन विद्यार्थियों को पदक और प्रशस्ति पत्र और अमर उजाला ईयर बुक भेंट किया गया। भविष्य की चुनौतियों के प्रति आगाह करते हुए जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर लें और उसे पाने के लिए जान लगा दें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम और लगन से बच्चों ने यह मुकाम हासिल किया है। 10वीं और 12वीं की परीक्षा में उनकी सफलता मजबूत आधार को प्रदर्शित करती है, मगर इस सफलता को स्थाई न मानें। आगे की राह और भी चुनौतीपूर्ण होने वाली है। सफलता के पथ पर बने रहने के लिए हमें सतत प्रयास करने की जरूरत है। बेहतर होगा कि सभी बच्चे अभी से अपना लक्ष्य निर्धारित कर लें और उसी के अनुरूप तैयारी करें। लक्ष्य पाने के लिए अथक परिश्रम जरूरी है। विद्यार्थी जीवन का हर लमहा अनमोल है। इसका महत्व समझें और इसे व्यर्थ न गंवाएं। डीएम ने सभी छात्र-छात्राओं से उनके रुझान, आगे की तैयारी और पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। भविष्य को लेकर उनव्का मार्गदर्शन भी किया। उन्होंने मेधावियों को प्रोत्साहित करने के लिए अमर उजाला के प्रयासों की भी सराहना की। कहा कि सामाजिक दायित्वों के प्रति अमर उजाला हमेशा सजग रहा है। ऐसे प्रोत्साहन से ही बच्चे सफलता का इतिहास लिखेंगे। विशिष्ट अतिथि डीआईओएस प्रवीण मणि त्रिपाठी ने कहा कि यूपी बोर्ड के विद्यार्थी बेहद सामान्य और ग्रामीण क्षेत्र के होते हैं। तमाम तरह की चुनौतियों से जूझने के बाद भी इन बच्चों का श्रेष्ठता सूची में अव्वल आना, इनकी उत्कृष्ट प्रतिभा का द्योतक है। अमर उजाला की ओर से सम्मान इनके आत्मविश्वास को मजबूती प्रदान करेगा। कार्यक्रम में डिप्टी सीएमओ डॉ. आरके सिंह, माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह, रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव डॉ. मनोज वत्स, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमित सिंह, शरद सिंह, अश्वनी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनका हुआ सम्मान:::
10वीं-1. हरिओम पटेल, 93.00, एसटी जोसफ इंटर कॉलेज, बादशाहपुर
10वीं-2. शिवानी देवी, 92.83, सीपी इंटर कॉलेज, खुटहन
10वीं-3. आजाद यादव, 92.67, एसटी जोसफ इंटर कॉलेज, बादशाहपुर
---
12वीं-1. जागृति मौर्या, 90.00, एमएसआईबीवी खाना पत्ती सिकरारा, जौनपुर
12वीं-2. ऋषभ विश्वकर्मा, 86.60, एसजीएस इंटर कॉलेज, समोधपुर
12वीं-3. शिवम यादव, 85.80, श्री गणेश राय इंटर कॉलेज, डोभी जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed