{"_id":"6175ac8a2f0c22305f0b8490","slug":"semminar-jaunpur-news-vns6190742185","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामंतवादी व्यवस्था से छुटकारा के लिए युवा आगे आए:ददन सिंह यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामंतवादी व्यवस्था से छुटकारा के लिए युवा आगे आए:ददन सिंह यादव
मछलीशहर क्षेत्र के जवाहरलाल नेहरू इंटर कालेज के मैदान में आयोजित पिछड़ा विकास महासंघ के सम्मेलन
- फोटो : JAUNPUR
Link Copied
मछलीशहर। पिछड़ा दलित विकास महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ददन सिंह यादव ने कहा कि आजादी की लड़ाई में नौजवानों ने अहम भूमिका निभाई थी। आज सामंतवादी व्यवस्था से आजादी दिलाने के लिए नौजवानों को फिर से आगे आने की जरूरत है। राजनीतिक दल वोट के लालच में इस व्यवस्था से मुक्ति दिलाने में असफल हो रहे हैं। ऐसे में पिछड़ा दलित विकास महासंघ के सदस्यों की यह अव्यवस्था खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। वे रविवार को जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज आनापुर के मैदान में आयोजित एक दिवसीय सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पिछड़ा और दलित समाज के लोगों को कांशीराम, लालू प्रसाद यादव और बाबा साहब डा.भीमराव आंबेडकर के आदर्शों पर चलने की जरूरत है। हमें अपने समाज के बच्चों के शिक्षा की व्यवस्था करनी होगी। जब तक किसान और मंत्री के बेटे एक ही स्कूल में शिक्षा प्राप्त नहीं करेंगे, तब तक समाज से असमानता दूर नहीं हो सकती है। हमें सामाजिक असमानता को दूर करने के लिए आगे आना होगा। इस परिवर्तन में नौजवानों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद तूफानी सरोज ने किया। डॉ. अवधनाथ पाल, जयहिंद यादव, पूनम मौर्य, विजय सरोज, अमृत लाल यादव, लाल प्रताप, प्रेमचंद वनवासी, देवशरण, राजेंद्र पाल आदि ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता डॉ. तेजबहादुर यादव तथा संचालन अखिलेश यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।