फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Seminaries need to encourage

मदरसों को प्रोत्साहन की जरूरत

Thu, 16 Apr 2015 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Thu, 16 Apr 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
Seminaries need to encourage
भाजपा के सांसद केपी सिंह ने कहा कि आज जिस तरह से मदरसों में बच्चों को उच्च शिक्षा दी जा रही है उससे उनको और प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है।
विज्ञापन


वह बुधवार को मदरसा जामिया इमाम जाफर सादिक अलैहिस्सलाम में शहीद उमानाथ सिंह की स्मृति में आयोजित  सेमिनार में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही देश का विकास हो सकता है। ऐसे में हम सब को ये संकल्प लेना होगा कि समाज के हर वर्ग को शिक्षित करने के लिए प्रोत्साहन की आवश्यकता है। इसी संकल्प के साथ केंद्र की मोदी सरकार काम कर रही

 है। उन्होंने कहा कि जौनपुर जनपद सदियों से शिक्षा की अलख जगाने के लिए जाना जाता है। इस कार्य में मेरे पिता शहीद उमानाथ सिंह का योगदान भी उल्लेखनीय है। समाज के सभी वर्गों को शिक्षित करने के लिए उनके नाम से आज
विज्ञापन


 भी कई शिक्षण संस्थाए चल रही हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास का नारा देकर आगे बढ़ रही है।

 अध्यक्षता शिया जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना हसन मेहदी ने की। शिया धर्म गुरु मौलाना सफदर हुसैन जैदी ने आभार प्रकट किया।

इस मौके पर चेहलुम कमेटी के संयोजक असगर हुसैन जैदी , आफताब हैदर, ज़फर अब्बास, अली कैसर, मोहम्मद मुस्तफा, शमशी, आरिफ हुसैनी,         इम्तियाज़ हुसैन, अज़ीज़ हैदर, हैदर हुसैन जैदी, अनवारुल हसन आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed