सतहरिया। सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र में क्लोज सर्किट कैमरों से नजर रखी जाएगी। औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले जल का शोधन करके भूजल रिचार्ज किया जाएगा। इस बात का फैसला सोमवार को सीडा सभागार में जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में हुई उद्योग बंधु की बैठक में लिलया या।
जिलाधिकारी को उद्यमियों ने सड़कों की बदहाली के बारे में बताया। डीएम ने उन्हें आश्वासन दिया कि सभी रास्तों को दुरुस्त कराया जाएगा। बिजली के जर्जर तार व खंभे बदले जाएंगे। उद्यमियों ने सीडा क्षेत्र में बिजली को उकनी से जोड़ने, एटीएम की मांग उद्यमियों ने की। डीएम ने बताया कि सीडा क्षेत्र में सीसी कैमरे लगवाए जाएंगे। बिजली भी उकनी उपकेंद्र से जोड़ दी जोगी। मार्ग संख्या नौ और 10 को को बनवाया जाएगा। बैंकों के बात करके इलाके में एटीएम लगवाए जाएंगे। उन्होेंने कहा कि जल शक्ति अभियान के तहत औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले पानी को शोधित करके उससे भूजल को रिचार्ज किया जाएगा और प्रमुख मार्गों पर पौधरोपण कराया जाएगा। यूपीएसआईडीसी वाराणसी के प्रबंधक राजेश सिंह , सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग एमके ओझा , जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र जौनपुर के उपायुक्त हर्ष प्रताप सिंह , सीडा के प्रबंधक स्वेताभ विष्णु रंजन, सहायक प्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र जौनपुर अनिल श्रीवस्तव, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत मछलीशहर रामानंद मिश्रा, उद्यमी शिवाजी सिंह, संत राम यादव, अमित सिंह, राहुल दुबे, दिलीप खुटिया, अरविंद मौर्य, गोल्डी सिंह, संतोष मिश्रा आदि मौजूद रहे ।