फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Schools opened on government land to capture land worth crores

करोड़ों की भूमि कब्जा करने के लिए सरकारी जमीन पर खोले स्कूल

Sat, 02 Jul 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Schools opened on government land to capture land worth crores
जौनपुर। सरकार के आदेश और प्रशासन की सख्ती के बाद भी जनपद में भूमाफिया सक्रिय हैं। इनमें कई तो ऐसे हैं, जिन्होंने करोड़ों की जमीन पर कब्जा कर स्कूल खोल लिया है। हालांकि प्रशासन अब भूमाफिया को चिह्नित करने के साथ कार्रवाई भी कर रहा है। तीन दिन में सदर तहसील प्रशासन ने करोड़ों की जमीन कब्जे में ली है।
विज्ञापन

जनपद में कई भूमाफिया ने सरकारी भूमि पर कब्जा करने के बाद कूटरचित दस्तावेज के जरिये नाम दर्ज कराकर स्कूल खोल लिया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक कुछ मामले उपजिलाधिकारी सदर की कोर्ट में लंबित है। यहां से दो मामलों में आदेश भी हो गया। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई भी शुरू कर दी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल ने बताया कि तीन दिन में दो ऐसे स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस तरह की कई शिकायतें मिली है। जांच की जा रही है, कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

जमीन कब्जा कर चला रहा था स्कूल
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रंजीतपुर में 28 करोड़ की भूमि पर एक शख्स ने कब्जा कर लिया था। यह जमीन रामदयालगंज जूनियर हाई स्कूल के नाम से दर्ज थी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच कराई गई। इसमें सामने आया कि पूर्व में यह सरकारी भूमि के रूप दर्ज थी। इस पर फर्जी तरीके से नाम चढ़वा लिया गया था। इसे धारा 38 के अंतर्गत उपजिलाधिकारी न्यायालय सदर के आदेश पर सरकार के खाते में दर्ज किया गया। 21 बीघे भूमि का भविष्य में सार्वजनिक हित में उपयोग किया जाएगा। इसके साथ ही गांव में ही स्थित तालाब और नवीन परती खाते की 3 एकड़ भूमि भी कब्जा मुक्त कराई गई। इस पर तालाब और पानी की टंकी का निर्माण किया जाएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

छह बीघे जमीन पर कब्जा कर खोला है स्कूल
जौनपुर। प्रशासन ने बृहस्पतिवार को भी बड़ी कार्रवाई की थी। लाइन बाजार में नगर पालिका क्षेत्र के सिहीपुर में 30 करोड़ की भूमि कब्जे में ली गई। इस भूमि पर जनक कुमारी जूनियर हाईस्कूल के नाम से स्कूल चल रहा था। पहले यह सरकारी भूमि के रूप में दर्ज थी। इस पर फर्जी तरीके से नाम चढ़वा लिया गया था। इसे धारा 38 के अंतर्गत उपजिलाधिकारी न्यायालय सदर के आदेश पर सरकार के खाते में दर्ज किया गया। इसके बाद बृहस्पतिवार को प्रशासन ने अपना बोर्ड लगवा दिया। प्रशासन ने बेदखली की कार्रवाई शुरू करने की बात कही। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि इस छह बीघे भूमि को सार्वजनिक हित में उपयोग में लाया जाएगा। स्कूल का सत्र समाप्त होने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed