फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Scam broke out due to pradhan and secretaries regarding toilets in Sujanganj of Jaunpur

टॉयलेट... एक घोटाला!: परिवार में तीन शौचालय, पति को एक पत्नी के नाम दो, यूपी के इस ग्राम पंचायत में हुई धांधली

Mon, 11 Dec 2023 10:21 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानगंज (जौनपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुजानगंज (जौनपुर) Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 11 Dec 2023 10:21 PM IST
सार

शौचालय निर्माण में किस तरह की धांधली की जाती है, इसका अंदाजा बारा ग्राम पंचायत में दिए गए शौचालयों को देखकर लगाया जा सकता है। यहां मोतीलाल के पुत्र अनिल कुमार के नाम दो-दो बार शौचालय दिया जाना दिखाया गया। इसी तरह अबरार के नाम में स्पेलिंग बदलकर दो बार लाभ दे दिया गया। 

विज्ञापन
Scam broke out due to pradhan and secretaries regarding toilets in Sujanganj of Jaunpur
शौचालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांवों को ओडीएफ कर स्वच्छता बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई स्वच्छ भारत मिशन योजना के क्रियान्वयन से कई गांवों की स्थिति सुधरी, लेकिन कुछ गांवों में शौचालय को लेकर प्रधानों, सचिवों के चलते घोटाला हो गया। ताजा मामला यूपी के जौनपुर स्थित सुजानगंज के बारा ग्राम पंचायत का है। यहां एक ही परिवार में तीन शौचालय दे दिए गए। पत्नी के नाम दो और पति को एक शौचालय दे दिया गया।

विज्ञापन

फरवरी 2023 में ग्राम पंचायत बारा के अवधेश कुमार मौर्या ने शिकायत की थी। 50 से अधिक बिंदुओं पर की गई शिकायत में उन्होंने शौचालय निर्माण के नाम पर घोटाले का आरोप लगाया। बाद में न्यायालय में भी याचिका दाखिल की। उस आधार पर जिला प्रशासन ने मामले की जांच कराई। इस दौरान जब शौचालयों के आवंटन की पड़ताल होने लगी तो चौंकाने वाले मामले सामने आने लगे। 40 लोग ऐसे मिले, जिनके नाम पर एक से अधिक शौचालय जारी किए गए थे। 10 ऐसे व्यक्ति मिले, जो सरकारी कर्मचारी हैं। बावजूद इसके उन्हें व्यक्तिगत शौचालय का लाभ देते हुए धनराशि दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या मिला जांच रिपोर्ट में
शौचालय निर्माण में किस तरह की धांधली की जाती है, इसका अंदाजा बारा ग्राम पंचायत में दिए गए शौचालयों को देखकर लगाया जा सकता है। यहां मोतीलाल के पुत्र अनिल कुमार के नाम दो-दो बार शौचालय दिया जाना दिखाया गया। इसी तरह अबरार के नाम में स्पेलिंग बदलकर दो बार लाभ दे दिया गया। भरत लाल की पत्नी के नाम पर दो बार और भरत लाल के नाम पर एक बार शौचालय दिया गया है। अरुण कुमार की पत्नी के नाम पर भी तीन शौचालय जारी किए गए हैं। कुछ लोग, जिन्होंने व्यक्तिगत शौचालय खुद से बनवाया, उनके नाम पर भी शौचालय जारी कर दिया गया।

विज्ञापन

जिन्होंने खुद बनवाया, उनके नाम भी सूची में
बारा ग्राम पंचायत में जिन लोगों ने खुद से शौचालय का निर्माण करवाया, उनका भी नाम सूची में शामिल कर दिया गया। जांच में इसकी पुष्टि भी हुई। जांच रिपोर्ट के अनुसार, सियाराम ने जांच अधिकारी के समक्ष बयान दिया कि उन्होंने स्वयं के स्रोतों से शौचालय बनवाया है।

बारा ग्राम पंचायत में हुई गड़बड़ी के मामले में प्रधान व सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। उस मामले में कार्रवाई की जा रही है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कार्रवाई हो रही है। - श्याम नारायण चतुर्वेदी, बीडीओ सुजानगंज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed