फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Saniya and Himanshi top poster and poetry competitions.

Jaunpur News: पोस्टर व काव्य प्रतियोगिता में सानिया व हिमांशी अव्वल

Thu, 23 Jul 2026 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Saniya and Himanshi top poster and poetry competitions.
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान में दीक्षोत्सव कार्यक्रमों की शृंखला के तहत विकसित भारत 2047 एवं मेरी मां विषय पर पोस्टर और काव्य लेखन प्रतियोगिता हुई। इसमें सानिया और हिमांशी अव्वल रहीं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एसपी गुप्ता मेमोरियल लाइब्रेरी में आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों और विभागों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी कलात्मक और साहित्यिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पोस्टर प्रतियोगिता में दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान की सानिया मौर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बायोटेक्नोलॉजी विभाग के आशीष शैलेंद्र प्रजापति द्वितीय रहे।
विज्ञापन

जबकि एमबीए-एचआरडी की खुशी सिंह और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के अंकुर मौर्य संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे । काव्य लेखन प्रतियोगिता में बायोटेक्नोलॉजी विभाग की हिमांशी श्रीवास्तव प्रथम रहीं। फार्मेसी विभाग के अनुराग यादव ने द्वितीय तथा दत्तोपंत ठेंगड़ी विधि संस्थान के शशिकांत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय प्रशासन दीक्षांत समारोह की तैयारी को जहां अंतिम रूप देने में जुटा है। पोस्टर प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. वनिता सिंह, डॉ. प्रियंका कुमारी, डॉ. शुभम सिंह एवं डॉ. आश्रेया दुबे ने किया, जबकि काव्य लेखन प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. इंद्रजीत सिंह एवं डॉ. दिनेश कुमार सिंह रहे।

कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अनुराग मिश्र ने प्रतिभागियों, निर्णायक मंडल, शिक्षकगण और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में सृजनात्मक चिंतन, साहित्यिक एवं कलात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed