फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Samarth Portal: If the server problem is not resolved then registration of students will be difficult this time too

समर्थ पोर्टल : दूर नहीं हुई सर्वर की समस्या तो इस बार भी छात्रों का पंजीकरण मुश्किल

Fri, 02 May 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Samarth Portal: If the server problem is not resolved then registration of students will be difficult this time too
नए सत्र में स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में छात्रों का दाखिला समर्थ पोर्टल पर ही लिया जाएगा। शासन के निर्देश पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने काॅलेजों को पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन

पिछले साल सर्वर की खराबी से 2.50 लाख में 1.75 लाख छात्रों का पंजीकरण नहीं पाया था। इस सत्र सर्वर की कमियों को दूर नहीं किया गया तो फिर छात्रों को पंजीकरण करने में मुश्किल होगी।
विज्ञापन

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध जौनपुर और गाजीपुर जनपद के 586 महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम सेमेस्टर और स्नातकोत्तर प्रथम सेमेस्टर में दाखिला की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महाविद्यालयों को जारी पत्र में कहा गया है कि वह अपने स्तर से छात्रों को विषयवार प्रवेश लेकर उनका पंजीकरण समर्थ पोर्टल पर करा दें। हालांकि इस बार भी समर्थ पोर्टल पर बहुत से छात्र पंजीकृत नहीं हो पाएंगे। पिछले शैक्षणिक सत्र में विश्वविद्यालय के कुल 2.50 लाख छात्रों का दाखिला हुआ था। उस समय समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए महज एक महीने का समय बचा था।

ऐसे में सर्वर न चलने से करीब 1.75 लाख छात्रों का पंजीकरण ही नहीं हो पाया। तब विश्वविद्यालय प्रशासन ने जैसे-तैसे छात्राें का दाखिला लिया। इस बार भी विश्वविद्यालय में करीब 1.40 लाख छात्र स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश करेंगे। सर्वर की कमियों को दूर नहीं किया गया तो फिर छात्रों को झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed