फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   RT-PCR testing lab inaugurated

आरटी-पीसीआर टेस्टिंग लैब का हुआ लोकार्पण

Sun, 11 Jul 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
RT-PCR testing lab inaugurated
जौनपुर। विश्व जनसंख्या दिवस पर मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश जनसंख्या नीति एवं उत्तर प्रदेश सीएससी, सीएससी एप एवं प्रदेश के 11 जिलों में आरटी-पीसीआर टेस्टिंग लैब बीएसएल दो का लोकार्पण किया। परिवार नियोजन के संबंध में दिशा-निर्देश दिया। जिसका सीधा प्रसारण मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सभागार में दिखाया गया।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में महिलाओं को परिवार नियोजन के अस्थाई संसाधनों का वितरण किया गया। सीएमओ की अध्यक्षता में 50 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को जनसंख्या नीति एवं मातृ-मृत्यु दर, शिशु मृत्यु दर एवं सकल प्रजनन दर को कम करने के लिए उपायों के संबंध में जानकारी दी गई। सीएमओ डा. राकेश कुमार ने सरकार की ओर से चलाए जा रहे परिवार नियोजन अभियान को सफल बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव यादव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सत्यव्रत त्रिपाठी, मातृ स्वास्थ्य सलाहकार नीरज सिंह, परिवार कल्याण सलाहकार राजीव झा, शहरी स्वास्थ्य सलाहकार प्रवीण पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed