{"_id":"609e27f18ebc3e7de405dc90","slug":"robbery-at-petrol-pump-at-day-in-jaunpur-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में पेट्रोल पंप पर लूट: दिनदहाड़े तीन बाइक पर आए छह बदमाश, रुपयों से भरा लूटकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर में पेट्रोल पंप पर लूट: दिनदहाड़े तीन बाइक पर आए छह बदमाश, रुपयों से भरा लूटकर फरार
Fri, 14 May 2021 05:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 14 May 2021 05:45 PM IST
सार
जौनपुर जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के लमहन गांव में पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जौनपुर जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के लमहन गांव में पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट को अंजाम दिया है। लूट की वारदात को अंजाम देने आए बदमाश तीन बाइक छह थे। पेट्रोल पंप कर्मियों के पास मौजूद रुपयों से भरा बैग लूटकर भाग गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, महराजगंज क्षेत्र के थाना क्षेत्र के लमहन गांव स्थित पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को दिनदहाड़े लूट की वारदात से सनसनी फैल गई। तीन बाइक पर आए छह बदमाशों ने असलहे के बल पर पंप पर तैनात कर्मचारियों के पास रुपये से भरे तीन बैग लूट ले गए। हवाई फायरिंग करते हुए बदमाश फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज पुलिसने कब्जे में ले लिया है। बैग में करीब डेढ़ लाख रुपये थे।
विज्ञापन
लमहन गांव स्थित धनदेई फिलिंग स्टेशन पर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अमर बहादुर, मोहित प्रजापति और चन्द्रप्रकाश पांडेय ग्राहकों को तेल दे रहे थे। इसी दौरान तीन बाइक से छह बदमाश मौके पर पहुंचे। सभी ने अपने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। पंपकर्मी जब तक कुछ समझ पाते बदमाशों ने असलहा तान दिया।
विज्ञापन
तीनों कर्मचारियों के पास मौजूद रुपये से भरा बैग छीनकर हवाई फायरिंग करते हुए बदमाश बदलापुर की तरफ फरार हो गए। घटना के बाद मैनेजर संदीप यादव ने घटना की सूचना 112 नंबर पर दी। क्षेत्रधिकारी चोभ सिंह, एसओ ओमनारायण सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालते हुए हार्ड डिस्क निकालकर साथ ले गए। दिनदहाड़े हुई घटना से पेट्रोल कर्मी दहशत में हैं। पंप से सौ मीटर दूर एबीएस चौकी भी है।