फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Robber arrested in encounter, shot in leg

Jaunpur News: मुठभेड़ में लुटेरा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Sun, 24 Mar 2024 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2024 09:36 PM IST
विज्ञापन
Robber arrested in encounter, shot in leg
सिकरारा। सिकरारा थाना क्षेत्र के मानिकापुर में शनिवार की रात पुलिस मुठभेड़ में अंतर्जनपदीय लुटेरे को गिरफ्तार किया गया। लुटेरे के पैर में गोली लगी तो दूसरा बदमाश भागने में सफल रहा। कार्रवाई मछलीशहर व सिकरारा की संयुक्त पुलिस टीम ने की। मुठभेड़ के दौरान एक देशी तमंचा, कारतूस व बाइक बरामद की गई। बदमाश को जिला चिकित्सालय लाया गया। उधर, एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने अस्पताल पहुंच कर स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सिकरारा यजुवेंद्र कुमार सिंह व मछलीशहर के प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह टीम के साथ शनिवार की रात 11.15 बजे मनिकापुर गांव के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी एक बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिए तो पुलिस ने रुकने का इशारा किया। वह बिना रुके मनिकापुर गांव में चले गए। जहां पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। आत्मरक्षा में पुलिस की तरफ से जवाबी फायरिंग की गई। इसमें एक अपराधी के बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन

उसकी पहचान अतुल गौड़ उर्फ राजा गौड़ (27) निवासी भूपियामऊ डिहवा थाना कोतवाली प्रतापगढ के रूप में की गई। वह इन दिनों भुईधरा बेलसडा थाना सुजानगंज में रह रहा था। इसके ऊपर कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं। उसे पुलिस अभिरक्षा में इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकला। उसकी पहचान अरविंद निवासी देनवा, पट्टी, प्रतापगढ़ के रूप में की गई। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी जबकि एक बदमाश फरार हो गया। घायल का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। पकड़ा गया अपराधी अंतरजनपदीय बदमाश है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है। - शैलेंद्र सिंह, एडिशनल एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed