{"_id":"5f075e4e57e2da7b37249cc8","slug":"rob-was-arrested-as-an-intelligence-officer-arrested-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुफिया अधिकारी बन गांठ रहा था रौब, गिरफ्तार, स्कार्पियो पर लगा था स्टीकर और हूटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुफिया अधिकारी बन गांठ रहा था रौब, गिरफ्तार, स्कार्पियो पर लगा था स्टीकर और हूटर
Thu, 09 Jul 2020 11:43 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुफिया अधिकारी बनकर ग्रामीणों पर धौंस जमानेे और वसूली करने वाले जालसाज को गुरुवार को जौनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से सीआईएफ का स्टीकर और हूटर लगी महाराष्ट्र की स्कार्पियो को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
सिकरारा थाना क्षेत्र के सिउरा गांव निवासी बांकेलाल पाठक सहित अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री के जनसुनवाई पोर्टल, पुलिस अधीक्षक और स्थानीय थानाध्यक्ष से शिकायत की थी कि इलाके का राजेंद्र प्रसाद पाठक (50) जो दसवीं फेल है लेकिन वह खुद को सीआईएफ (क्राइम इंटेलिजेंस फोर्स) का अधिकारी बताता है। सीआईएफ का स्टीकर लगे वाहन से चलता है और ग्रामीणों पर धौंस जमाकर वसूली करता है।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक रामाश्रय यादव और सिपाहियों ने टेकारी मोड़ के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
उसके पास से बरामद सीआईएफ की आईडी, स्कार्पियो व अन्य कागजात को जब्त कर लिया है। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। पूछताछ के दौरान उसने कई बार घुमाने की कोशिश की थी।