फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Roadways employees will also be sampled for corona investigation

रोडवेज कर्मचारियों का भी कोरोना जांच के लिए लिया जाएगा सैंपल

Thu, 09 Jul 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Roadways employees will also be sampled for corona investigation
जौनपुर। रोडवेज कर्मचारियों का भी कोरोना की जांच की जाएगी। इसके लिए एआरएम ने कर्मचारियों की सूची बनवाना शुरू कर दिया है, जो शीघ्र ही स्वास्थ्य विभाग को सौपें दी जाएगी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग रोडवेज परिसर में कर्मचारियों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजेगा।
विज्ञापन

जौनपुर रोडवेज डिपों में 172 चालक व 216 परिचालक हैं। इसके अलावां तीन लिपिक और वर्कशाप में 64 कर्मचारी मौजूद है। कुल मिलाकर 455 कर्मचारी हैं। जिसमें ट्रेनों से आने वाले प्रवासी श्रमिकों को घर तक छोड़ने में 100 कर्मचारियों को लगाया गया था, जिनकी थर्मल स्क्रीनिंग और सैंपल उसी समय लिया जा चुका था, लेकिन कोई कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया था। अब शेष बचे 355 कर्मचारियों की जांच होगी। जिसके लिए एआरएम ने सीएमओ से मिलकर कर्मचारियों की जांच कराने को कहा। जिस पर सीएमओ ने कर्मचारियों की सूची बनाकर देने को कहा। जिसके बाद रोडवेज प्रशासन ने कर्मचारियों की सूची बनवाना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

कर्मचारियों की भी कोरोना की जांच कराई जाएगी। इसके लिए सूची बनाई जा रही है। सूची के अनुसार स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों की जांच के लिए सैंपल लेने का कार्य करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विजय कुमार श्रीवास्तव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed