फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   road accedant

सड़क हादसे में मृत दोनों बच्चे मां बाप के अकेले पुत्र थे ,

Tue, 03 Nov 2020 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 11:59 PM IST
विज्ञापन
road accedant
आलमगंज। रामपुर थाना क्षेत्र के संजय नगर बाजार में सोमवार को ट्रक की चपेट में आने से दो मासूमों की मौत से परिजन बेसुध हैं। दोनों चचेरे भाई अपने माता पिता के इकलौते पुत्र थे। सार्थक का बीस दिन बाद जन्मदिन था। घर में तैयारी चल रही थी। उधर, मंगलवार को पूरे दिन घर पर लोेगों का तांता लगा रहा। परिजनों का बिलखना देख कोई भी अपने आंसू नहीं रोक पा रहा था। दोनों मासूमों की मौत से रायपुर गांव में मातम छाया है। सार्थक उर्फ समर (4) अपने माता पिता के साथ गुजरात के सूरत शहर में रहता था। लॉकडाउन में वह मां नीलम के साथ घर आया था। मां को क्या पता था कि वह अपने जिस कलेजे के टुकड़े को लेकर गांव आ रही है उसे लेकर अब शहर नहीं आ सकेगी। 23 नवंबर को बेटे को जन्मदिन पर सूट पहनाने की बात कहते हुए रोते रोते नीलम बेसुध हो जा रही है। उधर, गुजरात के सूरत शहर में रह रहे पिता बेटे की मौत की खबर सुनते ही घर को रवाना हो गए हैं। हादसे में मृत सार्थक का चचरा भाई हर्ष (10) भी अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। और छठवीं का छात्र था। पिता वेद प्रकाश और मां सीमा देवी का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed