फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   RO sales and service shop caught fire

आरओ सेल्स और सर्विस की दुकान में लगी आग, लाखों की क्षति

Fri, 07 Aug 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
RO sales and service shop caught fire
टीवी अस्पताल के पास जगदीशपुर रोड पर स्थित दुकान में आग लगने की घटना के बाद जलकर राख हुआ सामान - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। लाइन बाजार थाना अंतर्गत जगदीशपुर रेलवे क्रॉसिंग के समीप बृहस्पतिवार को आरओ बिक्री और मरम्मत की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। अगलगी से दुकान में रखी कई मशीनें, फर्नीचर आदि जलकर नष्ट हो गए। आसपास के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। दुकानदार के मुताबिक 7-8 लाख की क्षति हुई है। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन

जमैथा गांव निवासी आशीष सिंह की जगदीशपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास वीर इंटरप्राइजेज के नाम से आरओ बिक्री व मरम्मत की दुकान है। बृहस्पतिवार की सुबह दुकान खोलने के बाद आशीष व अन्य कर्मचारी अपने कामों में लगे थे। दोपहर में कर्मचारी मरम्मत कार्य के लिए संबंधित क्षेत्र में चले गए। करीब साढ़े 11 बजे आशीष भी दुकान का मेन गेट बंद कर किसी काम से कचहरी की तरफ चले गए। कुछ देर बाद ही आसपास के लोगों ने दुकान से तेज धुंआ उठते देखा तो शोर मचाने लगे। सूचना दुकानदार को दी गई। आनन-फानन में बिजली आपूर्ति बंद कर लोग आग बुझाने में जुट गए। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया था। अगलगी की सूचना पर सीओ सिटी सुशील कुमार सिंह, लाइन बाजार एसओ जेपी सिंह भी मौके पर पहुंच गए। दुकानदार के मुताबिक अगलगी से दुकान में रखे नए आरओ मशीन, स्पेयर पार्ट्स, फर्नीचर सहित करीब सात-आठ लाख की क्षति हुई है। सीओ सुशील कुमार सिंह ने बताया कि अगलगी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन तब तक आग बुझ चुकी थी। दुकानदार की ओर से 7-8 लाख की क्षति बताई जा रही है। इसका मूल्यांकन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed