फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Rimjhim rain farmers problem

रिमझिम बरसात ने किसानों को हिलाया

Sun, 15 Mar 2015 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Sun, 15 Mar 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Rimjhim rain  farmers problem
जिले का मौसम का मिजाज रविवार को अचानक बदल गया। पूरे दिन आसमान में बदली छाई रही और रिमझिम बरसात हुई। इस दौरान हवाएं भी चलीं।
विज्ञापन


इससे किसानों की चिंता बढ़ गई। हफ्तेभर पहले ही बरसात के साथ तेज हवा ने गेहूं, चना और अरहर की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया था। इस बारिश से बौर लेती आम की फसल पर भी असर डालने की आशंका है।

शनिवार देर रात से ही आसमान में बादलों की उमड़-घुमड़ शुरू हो गई थी। सुबह होते ही बदली भरे मौसम में तेज हवाओं से लोगों ने ठंड महसूस की। तकरीबन नौ बजते-बजते बारिश शुरू हो गई और नगरीय जनजीवन अस्तव्यस्त हो
विज्ञापन


 गया। हालांकि रविवार की छुट्टी होने के कारण ज्यादातर लोगों ने घर में ही समय गुजारा। पूरे दिन रिमझिम बरसात होने से कच्ची सड़कें जहां कीचड़ से सन गईं वहीं तमाम निचले इलाकों में फिसलन हो गई। इससे यात्रियों को मुश्किलों
विज्ञापन
विज्ञापन


 का सामना करना पड़ा। उधर बारिश के साथ हवाओं ने किसानों की धुकधुकी बढ़ा दी। आशंका सताने लगी कि कहीं बची-खुची फसल भी गिरकर चौपट न हो जाए। लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुकी गेहूं की फसल गिरी तो फिर

 संभलना मुश्किल हो जाएगा। कृषि विभाग पिछली बारिश में पहले ही 10 से 15 फीसदी तक उत्पादन गिरने का अनुमान लगा चुका है। रिमझिम बारिश का सिलसिला रुक-रुक कर पूरे दिन चलता रहा। सदरुद्दीनपुर के किसान गिल्लू


 मौर्या ने कहा कि जिन किसानों की टमाटर की फसल का फल जमीन पर होगा, उसके खराब होने का खतरा इस बारिश में बढ़ गया है। बक्शा के किसान लालजी यादव ने कहा कि बारिश से दलहनी और तिलहनी फसलों को नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed