फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Revenue team which went for measurement was mistreated, case registered against eight

Jaunpur News: पैमाइश करने गई राजस्व टीम के साथ बदसलूकी, आठ के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 02 Jun 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Jun 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Revenue team which went for measurement was mistreated, case registered against eight
बदलापुर। लेखपाल ने रविवार को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पैमाइश करने गई राजस्व टीम के साथ बदसलूकी की गई है। पुलिस आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। कोल गांव के लेखपाल बृजेश कुमार मौर्य ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि एसडीएम के आदेश पर राजस्व टीम पुलिस बल के साथ कोल गांव में कब्जा दखल दिलाने गई थी। वहां गांव के ही लालू प्रसाद, शैलेश, निर्मला, करन, प्रभावती देवी, मनोरमा, सविता व संतोषी ने राजस्व टीम के साथ बदसलूकी करते हुए जरीब छीन लिया। धक्कामुक्की करते हुए शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। पुलिस ने बदसलूकी करने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने व उपकरण छीनने का केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक के समीप अज्ञात युवक का मिला शव
शाहगंज। ताखा पूरब गांव के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे सोमवार की दोपहर तकरीबन तीन बजे एक युवक का शव मिला। उसकी उम्र करीब 35 है। मृतक के दोनों हाथ के घुटने के पास चोट के निशान हैं। मृतक नारंगी रंग का टीशर्ट एवं ग्रे कलर का पैंट पहना है। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed