फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Result of seven colleges stopped for not providing practical marks

प्रैक्टिकल का अंक उपलब्ध न कराने पर सात कालेजों का रोका रिजल्ट

Sat, 31 Jul 2021 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Result of seven colleges stopped for not providing practical marks
पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों का बीएड द्वितीय सेमेस्टर का परिणाम घोषित कर दिया गया है। हालांकि सात कालेजों द्वारा बीएड का प्रैक्टिकल का अंक नहीं उपलब्ध कराए जाने पर बीएड द्वितीय सेमेस्टर का परिणाम रोक दिया गया है। बीएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा फार्म भरने की तिथि निर्धारित कर दी गई है। परीक्षा समिति के निर्णय के अनुसार प्रत्येक प्रश्नपत्र के लिए डेढ़ घंटे का समय निर्धारित किया गया है। प्रश्नों की संख्या भी कम की गई है।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह ने बताया कि महाविद्यालयों द्वारा प्रायोगिक परीक्षा का अंक समय से उपलब्ध न कराए जाने के कारण परीक्षाफल घोषित कराने में विलंब होता है। विश्वविद्यालय द्वारा प्रायोगिक परीक्षा का अंक उपलब्ध कराए जाने के लिए महाविद्यालयों को निर्देशित किया गया है। आजमगढ़ जनपद के श्री काशी चंद्र देव महाविद्यालय, फूलचंद्र ग्रामीण महिला महाविद्यालय, गाजीपुर के पीजी कॉलेज, मां बागेश्वरी महिला महाविद्यालय, सुखदेव एसएनओपी महाविद्यालय, केबीएसबी इंस्टीट्यूट एवं मऊ के लक्ष्मी नारायण महाविद्यालय की तरफ से अभी तक विश्वविद्यालय को प्रायोगिक परीक्षा का अंक उपलब्ध नहीं कराया है। इसके चलते इन कालेजों का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed