{"_id":"68c1c8e42a4c1402c00c8807","slug":"resolved-to-make-the-state-a-developed-state-by-2047-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-140452-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: 2047 तक प्रदेश को विकसित राज्य बनाने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: 2047 तक प्रदेश को विकसित राज्य बनाने का लिया संकल्प
विज्ञापन
जौनपुर। विकसित भारत 2047 की अवधारणा को साकार करने के लिए समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश @ 2047 अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान वर्ष 2047 तक प्रदेश को विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया गया।
जनपद में अभियान के लिए शासन स्तर से मानव अधिकार आयोग उत्तर प्रदेश की सचिव धनलक्ष्मी के, सेवानिवृत्त आईपीएस राजकुमार विश्वकर्मा और प्रमोद कुमार, पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रो. धरनीधर दुबे, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुरेश कन्नौजिया को नोडल अधिकारी नामित करते हुए भेजा गया है। ये अधिकारी डाक बंगले में बैठक के बाद कार्यक्रम में भी शामिल हुए। बक्शा :
कृषि विज्ञान केंद्र बक्शा पर आयोजित कार्यक्रम में अगले 22 साल में विजन तैयार करने के लिए लोगों से सुझाव मांगे गए। विकसित भारत 2047 की अवधारणा को साकार करने के लिए 2047 तक विकसित उत्तर प्रदेश बनाने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईपीएस राजकुमार विश्वकर्मा ने मिशन को दिशा प्रदान करने के लिए एक विजन डॉक्यूमेंट बनाए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगले 22 साल में अपनी प्रगति को 10 गुना बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि रात में उन्होंने खुद एप के माध्यम से बक्शा से बाबतपुर वाराणसी के लिए लिंक एक्सप्रेस का सुझाव डाला है। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि प्रदेश विकसित बने। साथ ही किसान से लेकर राष्ट्र निर्माण में सहभागिता निभाने वाले लोग आत्मनिर्भर बनें। इस दौरान कार्यक्रम को पूर्व प्रभारी कुलपति पूर्वांचल विश्वविद्यालय प्रो. डीडी दुबे, सचिव मानव अधिकार आयोग धनलक्ष्मी, सेवानिवृत्त आईपीएस प्रमोद कुमार, सीडीओ ध्रुव खाड़िया, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. सुरेश कुमार कन्नौजिया, सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता जल निगम अरविंद कुमार सिंह ने संबोधित किया। इस दौरान उप कृषि निदेशक हिमांशु पांडेय, जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओमप्रकाश श्रीवास्तव, प्रो. डॉ. अशोक सिंह, दुग्ध संघ के जिलाध्यक्ष राजदेव यादव आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. रमेश चंद्र यादव ने किया।
विज्ञापन
मछलीशहर :
दाउदपुर गांव स्थित कृषि विभाग के सभागार में आयोजित जन सहभागिता से विकास विषयक संगोष्ठी में बीडीओ अंजली भारती ने कहा कि रचनात्मक जन सहभागिता से ही विकास की गंगा बह सकती है। एडीओ सहकारिता राजेंद्र प्रसाद चौरसिया, एडीओ पंचायत सुशील कुमार उपाध्याय ने भी संबोधित किया। मड़ियाहूं :
ब्लॉक सभागार में समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश 2047 की अवधारणा को साकार करने की दिशा में विजन डॉक्यूमेंट के निर्माण के लिए ग्राम पंचायत की सक्रिय भागीदारी के लिए बैठक हुई। बीडीओ रामश्री सरोज ने बताया कि समर्थ उत्तर प्रदेश विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान के तहत अब हर नागरिक को अपने विचार और सुझाव प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। इस दौरान जय सिंह गुप्ता, विवेक यादव, रामजीत पाल आदि मौजूद रहे। सिरकोनी : ब्लाॅक मुख्यालय पर बुधवार को समर्थ उत्तर प्रदेश के विकास के लिए प्रधानों, बीडीसी सदस्यों व ब्लॉक के कर्मचारियों की बैठक हुई। इसमें 2047 तक विकसित भारत बनाने की जानकारी दी गई। अध्यक्षता करते हुए बीडीओ नीरज जायसवाल ने कहा कि तीन बिंदुओं पर काम करना है। आर्थिक मजबूती, रोजगार सृजन करके हम अपने तथा समाज के लिए रोजगार सृजित कर सकते हैं। इस दौरान रमेश चंद्र जायसवाल, शशिकांत पाठक, रमेश कन्नौजिया, अजय सिंह, अमरनाथ यादव, दुर्गा प्रसाद यादव आदि मौजूद रहे ।