फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Requesting faith in Guru feet at home

घर में ही गुरु चरणों में आस्था का निवेदन

Sun, 05 Jul 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Requesting faith in Guru feet at home
गुरु पूर्णिमा का पर्व रविवार को श्रद्धा के साथ मनाया गया। मठ, आश्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आयोजन हुए लेकिन बहुत कम शिष्य ही पहुंचे। ज्यादातर शिष्यों ने घरों पर ही अपने गुरुओं की चरण पादुका पूजन किया। रविवार को सुबह से शुरू हुआ गुरु पूजन का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा।
विज्ञापन

शहर के उर्दू बाजार स्थित बारीनाथ मठ में चरण पादुका की पूजा हुई। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से कुटुंब शाखा का आयोजन किया गया। संघ परिवार के सदस्यों ने गुरु स्वरूप में ध्वज पूजन किया। शक्तिपीठ शीतला चौकिया धाम में पं. सीताराम शरण जी महाराज के आश्रम में विभिन्न जिलों से आए शिष्यों ने गुरुमंत्र लिया। गोपाल, प्रमोद मोदनवाल, विकास मोदनवाल, घनश्याम, गौरव तिवारी, सुरेंद्र गिरी, गणेश गुप्ता आदि मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट स्थित श्री सर्वेश्वरी शाखा भगवान अवधूत राम आश्रम में मंत्री नेे आश्रम गुरु की पूजा की। संत गुरुपद संभव राम के संदेश का श्रवण किया गया। अश्वनी कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

पतंजलि योग परिवार की ओर से पचहटियां स्थित हरीमूर्ति वाटिका में योग गुरु बाबा रामदेव का पूजन किया गया। योग प्रशिक्षकों ने अपने आवास पर योग और यज्ञोपवीत संस्कार कराया। पचहटियां स्थित हरीमूर्ति वाटिका में ने योगाभ्यास के साथ यज्ञ किया गया। समिति के प्रांतीय सह प्रभारी अचल हरीमूर्ति, भारत स्वाभिमान के प्रभारी शशिभूषण, सिकंदर, विकास, कुलदीप आदि मौजूद रहे। मीरगंज क्षेत्र के कबीर आश्रम गद्दी बडै़या में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए गुरु पूर्णिमा मनाई गई। शिष्यों ने कुटी के महंत साधु शरण पति साहब का अभिनंदन किया। इस दौरान राकेश कुमार यादव, महिमाकांत दुबे, प्रमोद कुमार मिश्रा, कमलाशंकर यादव, रमाशंकर यादव, बंग बहादुर यादव, अशोक कुमार पाठक, नन्हेलाल यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
देवरहा बालक बाबा के भक्तों ने किया दर्शन पूजन
बक्शा। हैदरपुर गांव स्थित परमपूज्य देवरहा बालक बाबा आश्रम में रविवार को गुरुपूर्णिमा महोत्सव सादगी से मनाया गया। भक्तों ने संत बालक बाबा का पूजन किया। बालक बाबा ने कहा कि माता-पिता एवं गुरु की सेवा करना ही सच्ची भक्ति है। पूर्व मंत्री जगदीश नारायण राय, पूर्व विधायक राजदेव सिंह, कमिश्नर संजीव सिंह, जितेंद्र सिंह दादा, सुधीर सिंह, प्रहलाद यादव, संतोष उपाध्याय, हवलदार सिंह, जेएन सिंह, विश्वनाथ बलिया, फौजदार सिंह, गोपाल, संतोष सिंह, सतीश सिंह, पप्पू सिंह छात्र नेता मनोज सिंह आदि मौजूद रहे। प्रबंधक मारकंडेय सिंह मुन्ना ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed