फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Reprimanded for not fixing the wiring of the station master room

स्टेशन मास्टर कक्ष की वायरिंग ठीक नहीं होने पर लगाई फटकार

Mon, 04 Jul 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Reprimanded for not fixing the wiring of the station master room
खेतासराय। सीआरएस तथा डीआरएम ने सोमवार को महगावां स्टेशन से खेतासराय रेलवे स्टेशन तक रेल दोहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान खेतासराय रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर कक्ष की वायरिंग मानक के अनुरूप नहीं होने पर फटकार लगाई।
विज्ञापन

सोमवार की शाम सीआरएस शैलेश पाठक तथा डीआरएम सपरा रेलवे दोहरीकरण कार्य के निरीक्षण के लिए खेतासराय रेलवे स्टेशन पहुंचे। अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन का प्लेटफार्म देखा। स्टेशन मास्टर का पैनल रूम देखा। इस दौरान पैनल रूम की वायरिंग मानक के अनुरूप नहीं होने पर फटकार लगाई। शैलेश पाठक ने बताया कि आज 18 किलोमीटर दोहरीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया है। सभी कार्य संतोषजनक पाए गए। सिंगनलिंग वर्क में कुछ कमी है। इसे दूर कर लिया जाएगा। कार्य के दौरान खेतासराय रेलवे क्रॉसिंग घंटो बंद रहने की जानकारी होने पर उन्होंने कहा की ऐसा कदापि नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा जरूरी होने पर ही क्रासिंग बंद की जाए। इसके पूर्व तारगहना रेलवे क्रॉसिंग पर अंडर पास बनाने के लिए ग्राम प्रधान मंगला प्रसाद के नेतृत्व में ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सीनियर डीओएम अनिल कुमार पांडेय, सीनियर डीईएन संतोष कुमार, सीनियर डीएसटी राहुल कुमार, स्टेशन अधीक्षक राम प्रसाद राम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed