फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Report of seven including health workers positive, CMO office sealed

स्वास्थ्यकर्मी समेत सात की रिपोर्ट पॉजिटिव, सीएमओ कार्यालय सील

Thu, 02 Jul 2020 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Report of seven including health workers positive, CMO office sealed
जौनपुर। जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना के सात पॉजिटिव केस मिले हैं। इसमें पांच प्रवासी हैं। पीड़ितों में छह माह और तीन वर्ष की मासूम भी शामिल हैं। इसके अलावा सीएमओ कार्यालय का कर्मचारी और बदलापुर सीएचसी के सामने जनरल स्टोर की दुकान चलाने वाले युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। डीएम ने सीएमओ कार्यालय के दो तल को 24 घंटे के लिए सील करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान वहां किसी को भी प्रवेश की इजाजत नहीं रहेगी। सिर्फ सैनिटाइजेशन का कार्य होगा। जिले में अब कुल पॉजिटिव केस की संख्या 551 हो गई है। इसमें 66 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

शहर के धरनीपुर सब्जी मंडी मोहल्ला निवासी युवक (38) सीएमओ कार्यालय में कोल्ड चेन हैंडलर के पद पर कार्यरत है। रैंडम जांच में 27 जून को उसका सैंपल लिया गया था। बृहस्पतिवार की शाम आई रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसमें कोरोना के कोई लक्षण स्पष्ट नहीं है। बदलापुर सीएचसी के सामने जनरल स्टोर की दुकान चलाने वाले सरोखनपुर गांव निवासी युवक (37) के भी सैंपल 27 जून को ही रैंडम जांच के दौरान लिए गए थे। वह भी पॉजिटिव पाया गया है। सोंधी ब्लाक के बड़ागांव सरायमोहद्दीनपुर निवासी 20 वर्षीय युवती गाजियाबाद से 20 जून को ट्रेन से जौनपुर आई थी। स्वास्थ्य टीम ने उसका भी सैंपल लेकर 27 जून को जांच के लिए भेजा था। इसी गांव में 20 जून को ही मुंबई से आए दंपती की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सीएमओ कार्यालय के कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कार्यालय के भूतल और प्रथम तल को सील कराया जा रहा है। कोरोना पीड़ित मिले कर्मचारी की इन दोनों तलों पर ही बराबर आना-जाना रहा है। कार्यालय परिसर में 24 घंटे तक सैनिटाइजेशन कार्य कराया जाएगा। उसके संपर्क में आए 26 लोगों का भी सैंपल कराया जा रहा है। डीएम ने बताया कि धरनीपुर सब्जी मंडी का क्षेत्र भी कंटेनमेंट जोन घोषित करते हुए सील करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मां के संपर्क में आया छह माह का मासूम हुआ पॉजिटिव
जौनपुर। जिले में कोरोना का सबसे उम्र का मरीज भी बृहस्पतिवार को मिला। मुंबई से आए मड़ियाहूं के काजीपुर निवासी परिवार के छह माह के मासूम की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उसकी मां पहले ही कोरोना से संक्रमित पाई गई थी। उसे पूविवि में बने कोविड-19 के एल-1 अस्पताल में रखा गया है। उसके साथ मासूम भी रह रहा था। जांच में वह पॉजिटिव पाया गया है। हालांकि अब उसकी मां की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। एक अन्य तीन साल की बच्ची भी कोरोना से संक्रमित पाई गई है। बरसठी के रसूलहां निवासी बच्ची मुंबई से 25 जून को परिवार के साथ गांव आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
385 सैंपल की आई रिपोर्ट निगेटिव
जौनपुर। पीजीआई लैब से बृहस्पतिवार को कुल 392 सैंपल की रिपोर्ट आई। इसमें सात पॉजिटिव पाए गए, जबकि अन्य 385 रिपोर्ट निगेटिव है। डीएम ने बताया कि 400 नए सैंपल भी लिए गए हैं। इन्हें मिलाकर अब तक जिले में 12948 सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें 11272 की रिपोर्ट आ चुकी है। 1676 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। जिले में कुल 66 एक्टिव केस हैं। तीन का वाराणसी और एक का प्रयागराज में उपचार चल रहा है। अन्य सभी मरीज जौनपुर में भर्ती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed