फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Renu won by three votes, Rekha became pradhan by five votes

तीन वोटों से जीतीं रेनू, पांच वोटों से रेखा बनीं प्रधान.....

Mon, 03 May 2021 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Renu won by three votes, Rekha became pradhan by five votes
खेतासराय/मुफ्तीगंज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान कई सीटों पर मुकाबला बेहद नजदीकी रहा। यहां अंतिम समय तक प्रत्याशियों की सांसें अटकीं रहीं। कइयों ने पुनर्मतगणना भी कराई, इसके बावजूद परिणाम उनके पक्ष में नहीं गया। नजदीकी हार वाले उम्मीदवार सदमे में रहे।
विज्ञापन

सोंधी शाहगंज ब्लाक में पहला परिणाम ग्राम सभा जमदनीपुर का आया। यहां से रेनू देवी 149 मत पाकर निर्वाचित हुईं। उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी कमला देवी को 146 मत मिले। रेनू देवी महज तीन वोटों के अंतर से विजयी रहीं। अंतिम राउंड की गणना तक यहां रोमांच मना रहा। इसी तरह मुफ्तीगंज के रसूलपुर ओझइनिया गांव से रेखा यादव पत्नी श्याम सुंदर यादव ने 248 वोट पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुनीता यादव पत्नी राजेश को पांच वोटों के अंतर से हराया। सुनीता को 243 वोट मिले। कई अन्य ब्लाकों में भी मुकाबला रोचक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed