फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Relatives adamant for compensation, obeyed the assurance of SDM

मुआवजे के लिए अड़े परिजन, एसडीएम के आश्वासन पर माने

Wed, 04 Aug 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Relatives adamant for compensation, obeyed the assurance of SDM
अरसियां गांव में पिटाई के दौरान मृत राजेंद्र राजभर के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद बुधवार को उसके परिजनों को सौंप दिया। पर परिजनों द्वारा शव के अंतिम संस्कार से मना कर दिया। जिसके बाद पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। दोपहर एसडीएम शाहगंज द्वारा शासन से सहायता दिलाने का आश्वासन मिला, जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार हुआ।
विज्ञापन

सोमवार की रात राजेंद्र राजभर की गांव के ही जगदीश उर्फ जग्गा विश्वकर्मा व सभाजीत यादव ने लाठी-डंडे से पिटाई कर दी थी। मंगलवार की सुबह शाहगंज स्थित एक निजी अस्पताल में उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने मृत राजेंद्र की पत्नी की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मंगलवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव जब घर पहुंचा तो परिवार के लोग मुआवजे की मांग पर अड़ गए। साथ ही शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। पुलिस से मामले की सूचना पाकर एसडीएम राजेश कुमार वर्मा मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों ने बातचीत किए। साथ ही किसान बीमा व राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत कुल मिलाकर चार लाख बीस हजार रुपये दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन माने और अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed