फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Relationship made with a girl on the pretext of marriage

शादी का झांसा देकर युवती से बनाया संबंध

Sun, 03 Oct 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Relationship made with a girl on the pretext of marriage
जफराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को झांसा देकर एक युवक उससे तीन वर्ष तक संबंध बनाता रहा। युवती ने शादी का दबाव बनाया तो उसने इनकार कर दिया। इसके बाद शनिवार की रात युवती ने हंगामा किया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवक की पिटाई की और उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

जफराबाद थाना क्षेत्र के एक चौराहे पर एक व्यक्ति दुकान खोलकर परिवार के साथ रहता है। आरोप है दुकानदार का बेटा समीप के एक गांव की युवती से प्यार करता था। वह शादी का झांसा देकर उससे तीन वर्षों से शारीरिक संबंध बनाता रहा। दो महीने पहले इसकी जानकारी गांव के लोगों को हुई थी। इसके बाद युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो युवक ने इंकार कर दिया। शनिवार की रात युवती शादी की जिद पर अड़ गई और हंगामा करने लगी। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद खड़ा हो गया। इस दौरान पहुंचे गांव के लोगों ने युवक की पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। प्रभारी निरीक्षक जफराबाद योगेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed