{"_id":"56e56b824f1c1bab2f8b457d","slug":"reconstruction","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाही किला चौराहे का होगा सुंदरीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाही किला चौराहे का होगा सुंदरीकरण
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sun, 13 Mar 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
शाही किला चौराहे के सुंदरीकरण के लिए हटाया जाएगा ओवरहेड टैंक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर क्षेत्र स्थित शाही किला चौराहे का सुंदरीकरण शीघ्र होगा। इसके लिए चौराहे पर स्थित ब्रिटिश काल के बने ओवरहेड टैंक को तोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान उक्त चौराहे पर शाही किला से ही संबंधित स्ट्रक्चर लगाया जाएगा। जिससे चौराहे का महत्व बना रहे।
बता दें किे जिले के ऐतिहासिक धरोहरों में शाही किला शुमार है। इसे देखने के लिए दूसरे जनपदों व प्रदेशों से लोग आते हैं। शाही किला के पास चौराहा पर पानी की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए ब्रिटिश काल में ओवरहेड टैंक बनाया गया था, जो वर्तमान समय में निष्प्रयोज्य है।
नगर पालिका द्वारा चौराहों को सुंदरीकरण करने के क्रम में शाही किला चौराहे को भी सुंदर बनाने का कार्य किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका द्वारा उक्त ओवर हेड टैंक को तोड़ने का कार्य किया जा रहा है। अब तक उसमें लगे पानी के पाइप और स्टार्टर आदि को सुव्यवस्थित करने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके बाद उक्त ओवर हेड टैंक को तोड़ दिया जाएगा। जिससे चौराहा चौड़ा होने के साथ ही सुंदर हो सके। विश्वस्त सूत्रों की मानें तो चौराहे की सुंदरता को बरकरार रखने के लिए शाही किला से संबंधित ही कोई स्ट्रक्चर लगाने का कार्य किया जाएगा।