{"_id":"6159fa168ebc3e626a6f7103","slug":"raw-house-thatch-collapsed-child-death-and-two-girls-injured-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: लगातार बारिश से कच्चे मकान का छप्पर गिरा, बच्चे की मौत, दो लड़कियां घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: लगातार बारिश से कच्चे मकान का छप्पर गिरा, बच्चे की मौत, दो लड़कियां घायल
Mon, 04 Oct 2021 12:14 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार बारिश कच्चे मकानों में रहने वालों के लिए आफत साबित हो रही है। जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के बड़नपुर गांव के उछाहिलपुर मजरे में रविवार की शाम कच्चे मकान की दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत चिंताजनक है।
विज्ञापन
प्रेम चंद्र ने कच्चे मकान की दीवार के सहारे छप्पर डाला हुआ था। रविवार की शाम पांच बजे उनका बेटा सत्यम(8), बेटी शिक्षा(11) पड़ोसी सुरेश पाल की बेटी काव्या(4) उसी छप्पर के नीचे बैठकर पढ़ रही थीं। इसी दौरान दीवार छप्पर गिर गया।
विज्ञापन
इसके मलबे में तीनों बच्चे दब गए। लोगों ने तीनों को बाहर निकाला। इसके बाद स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां चिकित्सकों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां जाने पर सत्यम को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि काव्या और शिक्षा इलाज चल रहा है। लेकिन, दोनों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष संतोष शुक्ल ने बताया कि सत्यम की मौत हो चुकी है, जबकि शिक्षा और काव्या का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्रशासन की तर से उचित मुआवजा देने की कार्रवाई की जा रही है।