फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ration kit ended on quarantine centre

क्वारंटीन सेंटर पर राशन किट खत्म होने से लौटे लोग

Mon, 18 May 2020 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
ration kit ended on quarantine centre
जलालपुर। बयालसी इंटर कालेज में बनाए गए क्वारंटीन सेंटर पर राशन किट के लिए भीड लग गई। सोशल डिस्टेंसिंग को दरकिनार कर लोग किट पाने के लिए टूट पड़े। राशन देने के लिए पहले से कोई व्यवस्था नहीं किए जाने के कारण लोगों को काफी परेशानी उठानी पडी। राशन किट खत्म हो जाने पर कुछ लोगों ने हंगामा भी किया।
विज्ञापन

ट्रेन और बस से आ रहे मजदूरों की थर्मल स्कैनिंग कर उन्हें राशन किट देने के लिए बयालसी इंटर कालेज को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। जहां कई दिनों बड़ी संख्या में बसों के माध्यम से लोग आ रहे है। उनका धर्मल स्कैनिंग करने के बाद राशन किट देकर के गंतव्य के लिए भेजा रहा है। थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान तथा राशन किट लेने के दौरान डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है। रविवार से ही राशन किट खत्म हो गया है। काफी संख्या में मजदूर बगैर राशन किट लिए ही घर चले गए। सोमवार को दोपहर 12 बजे तक 15 बसों से करीब 500 मजदूरों के पहुंचने से पूरा परिसर भर गया। अपना नाम और पता दर्ज कराने के लिए एक दूसरे से सट कर लोग खडे हो गए। चिकित्सक 12 बजे तक जांच करने नहीं पहुंचे थे। सेंटर को तीन दिन से सैनिटाइज नहीं किया गया है। सेंटर के नोडल अधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव ने बताया कि राशन किट खत्म हो गया है। जिसे लाने के लिए जिला मुख्यालाय भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed