फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ramleela

वनगमन तो कहीं श्रीराम का हुआ राज्याभिषेक

Tue, 03 Nov 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
ramleela
नेवढ़िया क्षेत्र के धनेथू विराजीपुर गाँव मे आदर्श रामलीला समिति के मंच पर धनुष यज्ञ का मंचन करते - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चल रही रामलीला में कलाकारों ने भावपूर्ण मंचन किया। कहीं श्रीराम वन गमन की लीला हुई तो कहीं श्रीराम का राज्याभिषेेक हुआ। सिरकोनी ब्लाक के गोपीपुर गांव में बुढ़वा बाबा रामलीला समिति की ओर से रामकेवट संवाद, सीता हरण की लीला हुई। मुख्य अतिथि भगवा वाहिनी की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष अंजना सिंह व रमेश सिंह और विशिष्ट अतिथि अवनीश चौबे रहे। संचालन जय प्रकाश सिंह व अमित सिंह जुगनू ने किया। इस मौके पर प्रबंधक रविंद्र बहादुर सिंह, धीरज सिंह, मनोज सिंह, सत्यपाल सिंह, संतोष सिंह, सूर्यभान सिंह , शिव शंकर सिंह, जैकी सिंह, प्रधान बांके लाल सरोज वंदेश सिंह आदि उपस्थित रहे। सुजानगंज थाना क्षेत्र के ग्रामसभा मोहरियांव में चल रहे आदर्श रामलीला धर्ममंडल समिति की ओर से सोमवार की रात रामलीला का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत सदस्य राम अकबाल यादव ने किया। रामलीला में सीता स्वयंवर में शिवजी का धनुष टूटते ही भगवान श्रीराम के जयकारे से पूरा पंडाल गूंज उठा। मुंगराबादशाहपुर नगर के दो दिनी भरत मिलाप महोत्सव का समापन सोमवार को हुआ। गोला मंडी स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर प्रांगण में विहिप व श्रीराम लीला कमेटी गुड़ाही के सहयोग से भरत मिलाप व राज्याभिषेक की लीला हुई। राजकुमार नेता उमरवैश्य ने पत्नी प्रियागुप्ता के साथ प्रभू श्रीराम व मां सीता को मुकुट पहना कर राज्याभिषेक किया। चेयरमैन शिवगोविंद साहू, पायलट आफिसर राधेश्याम पांडेय, पूर्व चेयरमैन कपिल मुनि व कृष्ण गोपाल जायसवाल, राजीव गुप्त आदि मौजूद रहे। नेवढ़िया क्षेत्र के धनेथू (विराजीपुर) गांव में सोमवार की रात धनुष यज्ञ के मंचन में परशुराम-लक्ष्मण संवाद, रावण-बाणासुर संवाद की रोचक प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed