फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Ramji Singh became president and general secretary Independent

रामजी सिंह अध्यक्ष और स्वतंत्र बने महामंत्री

Thu, 19 Feb 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 19 Feb 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन
Ramji Singh became president and general secretary Independent
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षणेतर कर्मचारी संघ के चुनाव में रामजी सिंह अध्यक्ष और डा. स्वतंत्र कुमार महामंत्री चुने गए। कोषाध्यक्ष और 11 सदस्य निर्विरोध चुने गए। गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच चुनाव कराया गया। सुरक्षा के मद्देनजर तीन थानों की पुलिस और एक प्लाटून पीएसी के जवान तैनात किए गए थे।
विज्ञापन


   सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान हुआ। कुल 418 मतदाताओं में से 409 लोगों ने मतदान किया। चुनाव अधिकारी डा. अजय द्विवेदी की देखरेख में दोेपहर बाद तीन बजे से मतगणना शुरू हुई। मतों की गिनती के बाद चुनाव परिणाम घोषित किया गया। इसमें रामजी सिंह अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित घोषित किए गए। रामजी सिंह 204 मत पाकर विजयी घोषित किए गए। केशव यादव को 194 और अमलदार यादव को मात्र पांच वोट मिले। उपाध्यक्ष पद के लिए एसबीएस रिजवी चुने गए। उन्हें कुल 223 मत मिले।
विज्ञापन


संजय कुमार श्रीवास्तव 122 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। राधेश्याम सिंह को 38 मत मिले। महामंत्री पद के लिए डा. स्वतंत्र कुमार विजयी घोषित किए गए। उन्हें 285 वोट मिले। रामसेवक यादव 116 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। संयुक्त मंत्री पद के लिए मुकेश श्रीवास्तव और शांति प्रकाश मिश्रा चुने गए। मुकेश को 172 और शांति प्रकाश को 157 मत वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


जियालाल यादव को 136 और शंभूशरण को 124 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद के लिए कपिल त्यागी निर्विरोध चुने गए। कोषाध्यक्ष पद के लिए उन्होंने अके ले पर्चा दाखिल किया था। सदस्य पद के लिए रमेश कुमार सिंह, डा. दिलगीर हसन, चंदन यादव, दिनेश अस्थाना, रमेश चौधरी, राकेश कुमार, मोहम्मद इमाम, नरेंद्र श्रीवास्तव, जैस लाल, मनु मिश्रा और राम आसरे वर्मा चुने गए। इतने ही लोगों ने पर्चा दाखिला किया था। सदस्य पद के लिए सभी पहले ही निर्विरोध चुने गए थे। गुरुवार की शाम चार बजे चुनाव अधिकारी डा. अजय द्विवेदी ने चुनाव परिणाम घोषित किया।


सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र दिया गया। सुरक्षा के लिए सरायख्वाजा के एसओ विजय कुमार उपाध्याय, बक्शा के प्रशांत श्रीवास्तव और गौराबादशाह पुर के विजय प्रताप के नेतृत्व में तीन थानों की पुलिस, एक प्लाटून पीएसी तैनात की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed